लखनऊ

पांच दिन खुलेंगे स्कूल, 16 अगस्त से 9वीं से 12वीं तक चलेगी क्लास

School Reopen 16th August Classes will be Done Only Five Days a Week- सोमवार 16 अगस्त से स्कूल खुल (School Reopen) रहे हैं। 9वीं से 12वीं के छात्र स्कूल जाकर पढ़ाई करेंगे। महामारी के बीच एक लंबे अंतराल के बाद स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में शासन ने पढ़ाई के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल के पालन का निर्देश दिया है।

2 min read
Aug 14, 2021
School Reopen 16th August Classes will be Done Only Five Days a Week

लखनऊ.School Reopen 16th August Classes will be Done Only Five Days a Week. सोमवार 16 अगस्त से स्कूल खुल (School Reopen) रहे हैं। 9वीं से 12वीं के छात्र स्कूल जाकर पढ़ाई करेंगे। महामारी के बीच एक लंबे अंतराल के बाद स्कूल खुल रहे हैं। ऐसे में शासन ने पढ़ाई के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल के पालन का निर्देश दिया है। 50 फीसदी छात्र सुबह की शिफ्ट में और शेष 50 फीसदी छात्र दोपहर की शिफ्ट में बुलाए जाएंगे। सुबह की पाली सुबह आठ से 12 बजे तक और दोपहर की पाली 12.30 बजे से शाम साढ़े चार बजे होगी। इसके लिए सरकारी व निजी माध्यमिक स्कूलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मास्क लगाकर आना जरूरी

सभी छात्रों के लिए मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। सैनिटाइजर और साबुन का इंतजाम स्कूल प्रबंधन को करना होगा। 50 फीसद छात्रों को एक बार में बुलाए जाने से शारीरिक दूरी के नियम का पालन हो सकेगा। कक्षाएं ऑफलाइन मोड में चलेंगी। डीआईओएस सतीश तिवारी ने कहा कि हफ्ते में पांच दिन कक्षाएं लगेंगी। जबकि शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल से जुड़ी सारी तैयारियां कर ली गई हैं। हालांकि असल हकीकत को परखने के लिए शासन ने स्कूलों के औचक निरीक्षण के लिए टीमें गठित की हैं।

कोविड के तहत इंतजाम

- दो पालियों में सुबह 8 से 12 और 12.30 से 4.30 बजे तक चलेंगे स्कूल। एक साथ नहीं होगी छुट्टी।

- एक पाली में 50 फीसदी बच्चे, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी।

- संक्रमण के किसी भी लक्षण की दशा में विद्यार्थियों या अध्यापकों को वापस घर भेज दिया जाएगा।

- मास्क लगाकर स्कूल आना अनिवार्य है।

Published on:
14 Aug 2021 10:36 am
Also Read
View All