लखनऊ

संसद में लड़खड़ाए शशि थरूर तो अखिलेश यादव ने दिया ‘सहारा’! बोले- जिस दीए को तूफां में….

Shashi Tharoor And Akhilesh Yadav News: संसद में शशि थरूर चलते-चलते लड़खड़ाए। इस दौरान अखिलेश यादव उन्हें संभाला। देखिए पूरा वीडियो।

2 min read
Feb 05, 2026
संसद में लड़खड़ाए शशि थरूर तो अखिलेश यादव ने दिया 'सहारा', फोटो सोर्स-IANS

Shashi Tharoor And Akhilesh Yadav News: संसद भवन परिसर में हुए एक घटनाक्रम की जमकर चर्चा हो रही है। सांसद शशि थरूर संसद परिसर की सीढ़ियों पर फोन पर बात करते हुए लड़खड़ाए। इस दौरान उन्हें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने संभाला।

ये भी पढ़ें

‘शादाब जकाती ने मेरी पूरी जिंदगी उजाड़ दी’, 10 रुपये का बिस्कुट कितने का है जी फेम यूट्यूबर ने कर दिया ‘गंदा’ खेल!

UP News In Hindi: शशि थरूर लड़खड़ाए

घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस सांसद शशि थरूर संसद परिसर की सीढ़ियों पर फोन पर बात करते हुए लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही उन्होंने सीढ़ी पर पैर रखा, थरूर फिसल गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनके पास में खड़े थे। उन्होंने तुरंत थरूर को उठने में मदद की।

Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव ने शशि थरूर को संभला

इसके बाद दोनों के बीच थोड़ी सी बातचीत भी हुई और अखिलेश यादव थरूर का हाथ पकड़कर कुछ सीढ़ियों से उतरते दिखाई दिए। वहीं, थरूर के स्वास्थ्य को लेकर कई लोगों ने चिंता व्यक्त की। इस वीडियो को खुद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

X पर शशि थरूर ने शेयर किया वीडियो

शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "जिस दीए को तूफां में जलना होगा, उसे संभल‑संभल के चलना होगा। मैं ठीक हूं।" थरूर के इस बयान के अब कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

एक और घटना की दिनभर चर्चा

इसके अलावा, संसद भवन में हुई एक और घटना की दिनभर चर्चा रही। संसद परिसर में बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोकझोंक हो गई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि चिंता मत करो, तुम वापस आओगे। इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा। हालांकि, राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन बिना हाथ मिलाए रवनीत सिंह बिट्टू चले गए। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर है।

बिट्टू को गद्दार कहे जाने पर दिल्ली के 7 BJP सांसदों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को निंदनीय करार दिया है। BJP सांसदों का दावा है कि राहुल गांधी ने सिख समुदाय की अस्मिता पर सीधा प्रहार किया है।

ये भी पढ़ें

दो दिग्गज संतों के बीच ‘ठनी’! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या में घुसने नहीं देंगे अगर…; बोले- परमहंस आचार्य

Also Read
View All

अगली खबर