लखनऊ

वाराणसी फ्लाईओवर हादसा : शिवपाल यादव ने हादसे पर दिया ये बयान, अखिलेश ने मांगा योगी सरकार से जवाब

वाराणसी फ्लाईओवर हादसा : समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ शिवपाल यादव ने ट्विटर का सहारा लिया व घटना पर गहरा दुख जताया।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 5:57 PM IST
Shivpal
Shivpal

लखनऊ. आज वाराणसी में मौत का तांडव तब देखने को मिला जब एक निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा। कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बीच आज इस घटना ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। जहां सरकार द्वारा इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा व मदद का ऐलान किया गया हैं वहीं विपक्षी दलों ने भी इस पर दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ-साथ शिवपाल यादव ने भी ट्विटर का सहारा लिया व घटना पर गहरा दुख जताया।

शिवपाल ने कहा- मन है आहत:

वाराणसी में हुए इस हादसे से सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का मन बेहद आहत। शिवपाल ने ट्वीट कर लिखा, "वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर जाने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबर से मन आहत है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सरकार पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुचाए व हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करे।"

अखिलेश ने यूपी सरकार पर साधा निशाना-

अखिलेश यादव ने भी वाराणसी में मौजूद अपने कार्यकर्ताओं से घटनास्थल पर घायलों की मदद करने की अपील की है। अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह भी कहा है कि मैं सरकार से ये अपेक्षा करता हूँ कि वो केवल मुआवज़ा देकर अपनी ज़िम्मेदारी से नहीं भागेगी। उन्होंने ट्वीट किया, "वाराणसी में पुल के हादसे में लोगों को बचाने के लिए मैं वहाँ के अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे बचाव दल के साथ पूरा सहयोग करें और सरकार से ये अपेक्षा करता हूँ कि वो केवल मुआवज़ा देकर अपनी ज़िम्मेदारी से नहीं भागेगी बल्कि पूरी ईमानदारी से जाँच करवायेगी।"

उन्होंने अगले ही ट्वीट पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र पर विकास पर टिप्पड़ी की। उन्होंने लिखा, "ये है देश की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले संसदीय क्षेत्र में विकास की सच्चाई। ये हाल तब है जबकि प्रदेशीय मंत्री यहां लगातार तथाकथित निरीक्षण करने आते रहे हैं। ये हादसा एक ऐक्सिडेंट है या भ्रष्टाचार का परिणाम, आज प्रदेश की सरकार को ये जवाब वाराणसी की जनता को देना ही होगा।"

Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार

लखनऊ के प्रभु प्लाजा की 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, रजाई-गद्दों के गोदाम तक पहुंची लपटें, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग क्यों नहीं करेंगे? CM योगी बोले- यूपी में मुस्लिम वोटर 1.65 प्रतिशत बढ़े