लखनऊ

शिवपाल यादव ने विवेक तिवारी हत्याकांड का किया जिक्र और दे दिए इस परिवार को इतने लाख रुपए

शिवपाल ने कहा कि ऐसे ही एक अन्य मामले में पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2018, 5:31 PM IST
Reason for defeat of SP-BSP coalition Shivpal Yadav
Shivpal

लखनऊ. समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव बुधवार को नोएडा दौरे पर थे जहां उन्होंने यूपी पुलिस द्वारा नोएडा सेक्टर 122 में बर्बरतापूर्वक गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिए गए जितेन्द्र यादव व पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेक्युलर मोर्चा यूपी पुलिस द्वारा की गई इस कायरतापूर्ण हिंसा की निंदा करती है। इसी के साथ उन्होंने मोर्चा की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी।

विवेक हत्याकांड की ओर किया इशारा-

उन्होंने कहा कि क्योंकि यह कुकृत्य पुलिस द्वारा किया गया है कि इसलिए पीड़ित परिवार पर समझौेते का दबाव बनाया जा रहा है। शिवपाल ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही में हीलाहवाली की जा रही है। शिवपाल यादव ने विवेक तिवारी हत्याकांड की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा भी इस परिवार की कोई मदद नहीं की जा रही है जब्कि ऐसे ही एक अन्य मामले में पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी गई है।

शिवपाल ने की यह मांग-

शिवपाल यादव ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा का आग्रह है कि इस मामले की उच्चस्तरीय एजेंसी से जांच करवाई जाए। साथ जाति-धर्म का आधार न बनाते हुए पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि सेक्युलर मोर्चे की ओर से परिवार को 1 लाख रुपए की सहायता दी जा रही है।

आपको बता दें कि फर्जी एनकाउंटर का शिकार हुए जितेंद्र यादव कभी लोगों को अच्छी सेहत के टिप्स दिया करते थे। वह एक जिम ट्रेनर थे, लेकिन पुलिस की गोली के शिकार होने की वजह से वो बीते 8 महीने से बेड पर हैं। सरकार की ओर से उनको अभी तक को मदद नहीं दी गई है।

Updated on:
10 Oct 2018, 5:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप