लखनऊ

शिवपाल ने 2019 लोकसभा और 2022 यूपी विधानसभा चुनाव पर दिया बड़ा बयान, 75 जिलों में बनाएंगे जिलाध्यक्ष

समाजवादी पार्टी से अलग समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का ऐलान करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार देर शाम एक और बड़ा बयान जारी करते हुए सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

2 min read
Sep 05, 2018
Shivpal Yadav
Shivpal Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी से अलग समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का ऐलान करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार देर शाम एक और बड़ा बयान जारी करते हुए सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। शिवपाल यादव ने आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव व 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से पूछकर ही समाजवादी सेक्युलर मार्चा बनाया है। उन्होंने कहा कि काफी इंतेजार के बाद यह मोर्चा बनाया है।

2019 व 2022 चुनाव पर बड़ा बयान-

प्रदेश के मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव ने हालांकि खुलकर किसी पार्टी से गठबंधन पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन कयासे लगाई जा रही हैं कि लोकसभा चुनाव आते-आते उनका सेक्युलर मोर्चा अन्य दलों के साथ साठ-गांठ बैठा सकता है। वैसे शिवपाल पूर्व में ये जरूर कह चुके हैं कि वो यूपी के अन्य छोटे दलों को साथ में आने का निमंत्रण देंगे। आज जो बयान उन्होंने दिया है उससे उनका आत्मविश्वास भी काफी झलक रहा है। उन्होंने एक बयान में कहा कि 2019 के चुनाव में हमारे बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी। शिवपाल के ताजा बयान से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो चुनाव में किसी बड़े दल का साथ दे सकते हैं। अखिलेश से रिश्तों में खटास के बाद तो यही माना जा रहा है कि शिवपाल दूसरे दलों के प्रति नरम रुख अपना सकते हैं। वहीं भाजपा इस मौके को भुनाने की पुरजोर कोशिश में हैं।

75 जिलों में जिलाध्यक्ष बनाएंगे-

शिवपाल ने आगे बड़ा बयान देते हए कहा कि "2022 में समाजावादी सेक्युलर मर्चो की सरकार बनेेगी। फिलहाल हम 75 जिलों में जिलाध्यक्ष बनाएंगे।" वैैसे 2022 चुनाव में तो पूरे चार वर्ष हैं, लेकिन तब तक मुमकिन है कि शिवपाल के मोर्चे की स्थिति मौजूद बड़े दलों की तरह मजबूत हो। मुलायम की तरह शिवपाल अपने बेटे आदित्य के साथ मोर्चेे की नींव रख चुके हैं और आगे चलकर यह मोर्चा भाजपा, बसपा, कांग्रेस और खुद सपा को टक्कर दे सकता है। फिलहाल शिवपाल यूपी की 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। सेक्युलर मोर्चे के प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाने के लिए अब वो 75 जिलों में जिलाध्यक्ष भी चुनने में लग गए हैं, जो उनके मोर्चे का जिलों में प्रतिनिधित्व करेंगे।

Published on:
05 Sept 2018 11:10 pm