प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने दिया बड़ा बयान
लखनऊ. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि गठबंधन (Alliance) के लिए समाजवादी पार्टी उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए मैंने कई बार कोशिश की, लेकिन अब जिम्मेदारी अखिलेश यादव (Akhikesh Yadav) की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश अगर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो उन्हें गठबंधन करना होगा। क्योंकि भाजपा को हटाने के लिए समान विचारधारा की पार्टियों को एक होना होगा। शिवपाल यादव मंगलवार को मेरठ के सिवालखास में एक अस्पताल का शिलान्यास करने पहुंचे थे।
कल्याण सिंह के नाम पर प्रदेश के प्रमुख शहरों के नाम बदले जाने के फैसले पर शिवपाल यादव ने कहा कि नाम बदलने के अलावा इस सरकार ने कोई नया काम नहीं किया है। योगी सरकार के कार्यकाल में जो भी निर्णय लिए गए हैं न वह देश हित में है न जनता के हित में। इसके चलते हर तरह से प्रदेश और देश काफी पिछड़ चुका है, क्योंकि देश और प्रदेश की सरकार असफल है।