लखनऊ

लखनऊ हुआ शिमला से अधिक ठंडा चौंक गए, न्यूनतम तापमान जानकर हो जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश में चार दिन पहले न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। इसके बाद से न्यूनतम तापमान नीचे गिरता जा रहा है। बीती रात लखनऊ में रात 2.30 बजे के आसपास पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह हल्की घुंध छाई रही। सुबह सात बजे तापमान 8 डिग्री और नौ बजे 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

2 min read
Dec 20, 2021
cold

लखनऊ. यूपी में मौसम ने पिछले चार दिनों से मिजाज बदला लिया है। पूरा उत्तर प्रदेश कड़ाके की ठंड का कहर झेल रहा है। यह जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि, रविवार रात लखनऊ शिमला से अधिक ठंडा रहा। जीहां... लखनऊ का पारा 5.5 डिग्री तक लुढ़क गया, जबकि शिमला में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। और मौसम विभाग का अलर्ट है कि, प्रदेश में अगले दो दिन पारा और गिरने की संभावना है। राजधानी लखनऊ और आस-पास के जिलों में शीतलहर का कहर बरपेगा। शाम से एक फुहार गिर रही है।

यूपी में गलन बढ़ी :- उत्तर प्रदेश में चार दिन पहले न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। इसके बाद से न्यूनतम तापमान नीचे गिरता जा रहा है। बीती रात लखनऊ में रात 2.30 बजे के आसपास पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह हल्की घुंध छाई रही। सुबह सात बजे तापमान 8 डिग्री और नौ बजे 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान कम होने से लोगों को गलन का अहसास भी हुआ।

दो दिन होगी जबरदस्त ठंडा :- मौसम विभाग को मंगलवार और बुधवार को पारा और गिरने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में जबर्दस्त शीतलहर है। अगले तीन दिन सर्दी ज्यादा पड़ने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें...

यूपी का सबसे ठंडा जिला नजीबाबाद रहा :- बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ठंडा जिला नजीबाबाद रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मेरठ में 3.3 डिग्री, झांसी में 4.5 डिग्री, चुर्क में 4.9 डिग्री, आगरा में 5.1 डिग्री, अलीगढ़ 5.4 डिग्री, प्रयागराज में 5.2 डिग्री, बहराइच और वाराणसी में 5.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें...

यूपी में येलो अलर्ट जारी :- मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ जिले मेरठ, सहारनपुर, शामली, बागपत, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आस पास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दो दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन और रात दोनों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, गोंडा के आस पास ठंडी हवाओं का असर देखा जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में नहीं है पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना है।

Published on:
20 Dec 2021 10:51 pm
Also Read
View All