लखनऊ

यूपी सरकार के मंत्री ने अखिलेश यादव को दिया जवाब, कह दी ये बात

यूपी के कैबिनेट मंत्री ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

2 min read
Jul 10, 2018
Akhilesh Yadav

लखनऊ. यूपी के कैबिनेट मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अपने बयान में उन्होंने अखिलेश यादव को आइना देखने की नसीहत दी तो वहीं उन्होंने कहा कि अखिलेश की दी विरासत को भाजपा सरकार ठीक कर रही है। आज लोकभवन में कैबिनेट बैठक में पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आइना देखने की नसीहत दी और कहा कि जनता ने हमें 5 साल के लिए चुना है। हमें हमारा काम करने दें।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी आजमगढ़ में जिस योजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं, उसका 2016 में ही अखिलेश यादव कर चुके हैं शिलान्यास

हम अखिलेश की दी विरासत को ठीक कर रहे हैं-
स्वास्थ्य मंत्री ने सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश कभी-कभी आईना देखना ही भूल जाते हैं। वो अगर आईना देख लेते तो उनको अपनी तस्वीरें याद आ जातीं, जो उनके कार्यकाल में हुआ। 5 साल के लिए जनता ने हमें चुना है। जो उनकी विरासत हमें सत्ता में आने के बाद मिली है, उस विरासत को हम कानून के तहत काबू में लेकर आ रहे हैं और काफी हद तक काबू में लेकर आये हैं।

कानून व्यवस्था सुधारी-
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अखिलेश के उस ट्वीट पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने मुन्ना बजरंगी की जेल में हुई मौत के लिए योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे इसकी चिंता ना करे, बल्कि अपनी छुट्टियां मनाएं। उन्होंने कहा कि छुट्टियां अच्छे से मनाएं, इसकी हम आपको शुभकानाएं देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कानून व्यवस्था बहुत अच्छी होती जा रही हैं। किसी भी तरह की कोई घटना सामने आ रही है तो तुरंत कार्रवाई होती हैं।

ये भी पढ़ें

मुन्ना बजरंगी की हत्या पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- UP में न तो कानून बचा है न व्यवस्था
Published on:
10 Jul 2018 05:19 pm
Also Read
View All