लखनऊ

बसपा में उत्तराधिकार का संकेत! मायावती ने आकाश आनंद को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Akash Anand BSP: बसपा में आकाश आनंद मुख्य कोऑर्डिनेटर बने, उनके अधीन तीनों राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर काम करेंगे। मायावती ने देश को तीन जान में बांटा है। इसे आकाश को भावी उत्तराधिकारी बनाने का संकेत माना जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2025, 9:58 AM IST
BSP, Mayawati, BSP Strategy, Mayawati, BSP Chief Mayawati
मायावती।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में आकाश आनंद को मुख्य कोऑर्डिनेटर बनाए जाने को उनकी धमाकेदार एंट्री के रूप में देखा जा रहा है। भले ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें अभी तक अपना उत्तराधिकारी घोषित न किया हो, लेकिन अन्य तीनों राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों को उनके अधीन करके उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि उनके बाद पार्टी की कमान आकाश आनंद के हाथों में ही होगी। अब ये तीनों राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सीधे आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे।

देश को तीन जोन में बांटा

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक नया प्रयोग करते हुए पहली बार देश को तीन ज़ोनों में विभाजित किया है। प्रत्येक ज़ोन का प्रभारी राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर को बनाया गया है। जोन-एक का प्रभार रामजी गौतम को, जोन-दो का रणधीर बेनीवाल को, और जोन-तीन का प्रभार राजाराम को सौंपा गया है।

काश आनंद के नेतृत्व में काम करेंगे तीनों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

मायावती के इस फैसले से यह साफ हो गया है कि आकाश आनंद के नेतृत्व में तीनों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काम करेंगे। इस निर्णय के बाद पार्टी के अंदर यह चर्चाएं तेज़ हो गई हैं कि 'बहनजी' ने भले ही अपने भतीजे को औपचारिक रूप से उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया है, लेकिन इतनी बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में आकाश ही उनके राजनीतिक वारिस होंगे। यह कदम पार्टी के भविष्य की दिशा और नेतृत्व की अगली पंक्ति को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाने वाला माना जा रहा है।

Updated on:
20 May 2025, 9:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7