लखनऊ

Valentine Week: जानें कैसे हुई प्रपोज-डे की शुरुआत, ऐसे कहें अपने पार्टनर से दिल की बात

Propose Day: इस दिन कई सारे लोग अपने प्यार या क्रश को पहली बार प्रपोज करते हैं। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन इसे सेलिब्रेट किया जाता है।

2 min read
Feb 08, 2023
crush.jpg

आज वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन है। आज प्रपोज डे है। कहते हैं प्यार होना और प्यार का इजहार करना 2 अलग बातें हैं। किसी को अपने दिल का हाल बताने और इश्क बयां करने के लिए ही प्रपोज डे मनाया जाता है। क्या आपको मालूम है कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई थी? आइए जानते हैं इसके बारे में।

प्रपोज डे का इतिहास
इसके पीछे की कुछ कहानियां हैं जो लोग मानते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं उस कहानी के बारे में। माना जाता है कि साल 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था।

साल 1816 में राजकुमारी चार्लोट के अपने पति के प्रपोज करने की खुब चर्चा हुई। इसी के बाद से वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन को प्रपोज डे के रूप में मनाए जाने लगा। कोई किसी से मन ही मन प्यार करता है और अपने प्यार का इजहार करने के लिए परफेक्ट दिन का इंतजार करता है। वो दिन आज ही का है।

दिल में छिपे बात का आज ही करते हैं इजहार
आज के दिन अपने प्रेमी या प्रेमिका के सामने वो सब बातें कह देते हैं, जो कबसे दिल में छिपकर रखा होता है। कई बार तो मन में संकोच और रिजेक्शन सुनने के डर से लोग अपनी फीलिंग्स को मन में ही दबाए रह जाते हैं। अपने दिल का हाल खूबसूरत सा तोहफा के साथ बता सकते हैं।

प्रपोज डे हर साल 8 फरवरी के दिन को मनाया जाता है। यह दिन शादीशुदा लोगो के लिए भी खास होता है। इस दिन आप एक बार फिर अपने पुराने दिनों को याद कर अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करते हैं।

प्यारी सी अंगूठी देकर करें प्रपोज
प्रपोज डे मनाने के कई तरीके हैं। जैसे आप कहीं घूमने जा सकते हैं, डेट प्लान कर सकते हैं, कोई गिफ्ट दे सकते हैं। यहां तक आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर उनको कुछ स्पेशल भी महसूस करा सकते हैं। आप प्रपोज डे पर जिसे चाहते हैं, उसे कोई प्यारी सी अंगूठी देकर प्रपोज कर सकते हैं।

Published on:
08 Feb 2023 09:23 am