UP Weather Updates मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि, मौसम में बदलाव देखा जा सकता है, कुछ जिलों को फिर से शीतलहर की चपेट में ले सकता है। खासतौर से वे जिले जिनकी सीमाएं पहाड़ों के करीब हैं। क्योंकि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। फिर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, एक हफ्ते बाद सर्दी दोबारा दस्तक दे सकती है।
मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। यूपी के कई जिलों में अब करीब एक सप्ताह तक ठंड से कुछ राहत रहेगी। मौसम विभाग का अपडेट है कि, यूपी के कई जिलों में पूरे सप्ताह मौसम साफ बने रहने की संभावना है। 15 फरवरी से 21 फरवरी तक उम्मीद है कि आसमान में बादल न रहें और सूरज पूरे शबाब से चमके। वैसे मौसम विभाग ने 19 फरवरी तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। बावजूद इसके मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि, मौसम में बदलाव देखा जा सकता है, कुछ जिलों को फिर से शीतलहर की चपेट में ले सकता है। खासतौर से वे जिले जिनकी सीमाएं पहाड़ों के करीब हैं। क्योंकि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। फिर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, एक हफ्ते बाद सर्दी दोबारा दस्तक दे सकती है।
हल्के बादल छाए रहने का मौसम forecast
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, करीब एक सप्ताह तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में रविवार शाम से एक नए विक्षोभ आया है। जिसके असर से हल्के बादल छाए रहेंगे। जो ठंड का एहसास दिला सकते हैं।
लखनऊ के आस-पास जिलों में ठंड का अलर्ट
राजधानी लखनऊ की अगर बात करें तो सोमवार सुबह कोहरा छाया हुआ था। फिर सूरज निकल आया। जिसके बाद ठंड से आम जनता को कुछ राहत मिली। पर शाम छह बजे से ठंडी हवाएं चलने लगीं। और गलन बढ़ गई। पर मंगलवार सुबह ठंडी हवाएं तो जारी रही। पर कोहरा नदारद था। और बढ़िया धूप निकली हुई है। वैसे लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। लखनऊ के आस पास के जिलों में जरूर मौसम काफी ठंडा रह सकता है।
यूपी में झांसी में सबसे अधिक तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 26.8 डिग्री, आगरा में 25.4 डिग्री और कानपुर में 25.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 5.8 डिग्री सेल्सियस, ईंटावां में 6.8 डिग्री सेल्सियस और मेरठ में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, 17 फरवरी को लखनऊ के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस। वहीं, 19 और 20 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे हफ्ते सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा।