Small Parties Big Power चुनाव 2022 के परिणाम की नई तस्वीर में अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल एस ने 12 सीटें जीती। तो निषाद पार्टी और सुभासपा ने छह-छह सीटों जीत कर सबको चकित कर दिया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भी 2 सीटों पर अपना परचम लहराया। वहीं पश्चिम यूपी में आठ सीटों पर कब्जा कर एक फिर रालोद अपने को स्थापित कर रही है।
यूपी चुनाव परिणाम बेहद रोचक रहे हैं। भाजपा 255 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। सपा 111 सीटों के साथ दूसरे नम्बर पर रही है। तीसरे नम्बर पर कांग्रेस, बसपा नहीं अपना दल एस हैं। कांग्रेस 2, बसपा 1 सीट के साथ यूपी की राजनीति में टिमटिमाता बल्ब हो गई है। चुनाव 2022 ने अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे यूपी के छोटे दलों को एक पहचान मुहैया कराई है। चुनाव 2022 के परिणाम की नई तस्वीर में अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल एस ने 12 सीटें जीती। तो निषाद पार्टी और सुभासपा ने छह-छह सीटों जीत कर सबको चकित कर दिया। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भी 2 सीटों पर अपना परचम लहराया। वहीं पश्चिम यूपी में आठ सीटों पर कब्जा कर एक फिर रालोद अपने को स्थापित कर रही है।
अनुप्रिया की अपना दल एस-12 सीट
अपना दल एस ने पहली बार यूपी में 12 सीटें जीती हैं। चुनाव 2017 में अपना दल एस को 9 सीटें मिली थीं। इस बार अनुप्रिया पटेल ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 70 फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ 12 सीटें जीत ली हैं। अपना दल एस भाजपा गठबंधन में शामिल हैं।
संजय की निषाद पार्टी-6 सीट
भाजपा गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी ने 6 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है। निषाद पार्टी ने सूबे की 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। जिसमें भोजन भरी थाली सिंबल पर 10 सीटों चुनाव लड़े और छह पर जीत दर्ज की। और पांच सीटों पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़े थे और कामयाब रहे। 2013 में निषाद पार्टी अस्तित्व में आई थी।
निषाद पार्टी - चुनाव चिह्न कमल पुष्प
- चौरीचौरा- ई. सरवन निषाद
- करछना -पीयूष रंजन निषाद
- बांसडीह- केतकी सिंह
- सुल्तानपुर -सदर राजबाबू उपाध्याय
- तमकुहीराज -डॉ असीम रॉय
निषाद पार्टी - सिंबल
- ज्ञानपुर- विपुल दुबे
- मझवान – डॉ बिनोद बिंद
- मेहदावल -अनिल त्रिपाठी
- नौतनवां -ऋषि त्रिपाठी
- खड्डा -विवेक पांडे
- शाहगंज -रमेश सिंह
ओमप्रकाश की सुभासपा-6 सीट
चुनाव 2017 में भाजपा गठबंधन में शामिल सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ने चार सीटें जीतीं। इस बार के चुनाव में ओमप्रकाश राजभर ने सपा का साथ पकड़ा और छह सीटों पर अपनी पार्टी की जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार सुभासपा को दो सीटों का फायदा हुआ। इस दल की सबसे प्रमुख ताकत राजभर बिरादरी है।
सुभासपा के विजयी प्रत्याशी
- जहूराबाद - ओमप्रकाश राजभर
- जखनिया बेदीराम
- बेल्थरारोड हंसू राम
- मऊ सदर अब्बास अंसारी
- जफराबाद जगदीश नारायण
- महादेवा दूधराम
जयंत चौधरी की रालोद-8 सीट
समाजवादी पार्टी गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल ने चुनाव 2022 में 8 सीटों पर जीत हासिल की है। जयंत चौधरी नेतृत्व वाले रालोद ने 33 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में आरएलडी ने 277 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे पर भाजपा की आंधी में उसके 266 उम्मीदवारों की जमानत ही जब्त हो गई थी। आरएलडी सिर्फ एक सीट छपरौली में जीत हासिल कर पाई थी।
राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक -2 सीट
बड़ी-बड़ी पार्टियां को आइना दिखाते हुए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की नई पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने बाबागंज और कुंडा सीट पर जीत दर्ज की। राजा भैया अब तक निर्दलीय ही चुनाव लड़ते आए थे, इस बार वह अपनी पार्टी से विधायक बने हैं। वहीं उनके साथ बाबागंज सीट से विनोद कुमार ने भी जीत हासिल की है।