लखनऊ में स्मार्ट सिटी परियोजना के जीएम IAS अफसर को परियोजना से जुड़ी जानकारी दे रहे थे। अचानक वह बेहोश होकर फर्श पर गिरे और उनकी मौत हो गई।
लखनऊ में स्मार्ट सिटी परियोजना के जीएम अजय कुमार सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। गुरुवार को ऑफिस में IAS अफसरों को प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी दे रहे थे। तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
जानकारी के मुताबिक अजय कुमार सिंह, जो LDA के पूर्व चीफ इंजीनियर भी रह चुके थे। फिलहाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गुरुवार को वे ऑफिस में मौजूद IAS अधिकारियों को परियोजना से जुड़ी ट्रेनिंग दे रहे थे। बातचीत के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। और वे वहीं पर गिर पड़े। स्टाफ ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। उनकी मौत की खबर से विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सह कर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
यह खबर अपडेट की जा रही है