लखनऊ

आजम खान के समर्थन में सपा विधायकों ने पहनी काली शेरवानी, बोले अखिलेश

UP Budget Assembly Black Sherwani यूपी के बजट सत्र को सपा विधायकों ने आजम खान के नाम समर्पित किया, अखिलेश यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Feb 2023, 9:02 AM IST
 अखिलेश यादव बोले- बीजेपी का बजट सिर्फ धोखा
अखिलेश यादव बोले- बीजेपी का बजट सिर्फ धोखा

आजम खान के समर्थन में विधानसभा में शेरवानी पहन कर आए सपा विधायक।अपना विरोध दर्ज कराने का अनोखा तरीका निकाला है सपा ने। सदन में अखिलेश यादव, आशू मलिक,फहीम, जियाउर रहमान बर्क,कमाल अख्तर,जाहिद बेग, नासिर क़ुरैशी, शेर वानी पहन कर पहुँचे।


सपा की बनाई मेट्रो को बीजेपी बना रही : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि बजट में कोई नई योजना नहीं है। 7 साल सरकार चलाने के बाद यह सरकार अभी तक कोई नया स्टेडियम नहीं बना पायी। यूपी में कितने मेट्रो बनाने का फैसला समाजवादी सरकार में हुआ था, वही आज बन रही है। लखनऊ और कानपुर मेट्रो 1 इंच आगे नहीं बढ़ी। मुख्यमंत्री को मेट्रो बनाना नहीं आता। 7 साल में वाराणसी और गोरखपुर में नहीं बना पाए। गन्ना किसानों के साथ लगातार धोखा हुआ।

अखिलेश यादव बोले- बीजेपी का बजट सिर्फ धोखा

मां गंगा की सफाई का वादा झूठा साबित हुआ। अखिलेश यादव ने कहा कि सिर्फ बिल्डिंग बना देने से मेडिकल कॉलेज नहीं बन जाता है. वहां फैकेल्टी और लैब से लेकर डॉक्टर सब चीज की जरूरत होती है। सरकार मेडिकल कॉलेज नहीं बना पा रही है और उन्हें प्राइवेट दे रही है। अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में गरीबों का इलाज नहीं मिल पा रहा है । राजधानी लखनऊ लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है और जान चली जा रही है।

Published on: