
बोलने और भाषण देने से नहीं होता कुछ: अखिलेश यादवर है बजट, युवाओं को नहीं रोजगार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज विधानसभा में पेश प्रदेश सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का यह बजट भी दिशाहीन है। बजट में न आज की समस्याओं का समाधान है और ना भविष्य की संभावना है। खेती, किसान, नौजवान के लिए कुछ नहीं है। बजट निराशाजनक है। यह महिलाओं, किसानों, नौजवान को निराश करने वाला है।
बोलने और भाषण देने से नहीं होता कुछ: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने की बात करते हैं, लेकिन वह बताएं कि प्रदेश की विकास दर क्या है। क्या इस विकास दर से यूपी की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर हो पाएगी? सिर्फ भाषण देने और बोल देने से ही नहीं हो जाता है। यादव ने कहा कि दिल्ली की सरकार ने किसानों और गांव को निराश किया प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी किसानों और गांव को निराश किया है । बजट में किसानों और गांव के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार का सातवां बजट है।
अखिलेश यादव: बजट में नौजवानों की नौकरी रोजगार कुछ नहीं
यह बजट की पिछले बजट की तरह दिशाहीन है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बताएं क्या किसानों की आय दोगुनी हुई। क्या किसानों को उनकी फसलों का सही कीमत मिल रहा है। दूध कंपनियों ने दूध के दाम बढ़ा दिए। मुनाफा कमा रही हैं लेकिन किसानों को उसका कोई लाभ नहीं मिला।
अखिलेश यादव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, कीटनाशक, खाद, बीज सब महंगा हो गया है। डीजल की महंगाई से आवागमन ही नहीं महंगा होता बल्कि सड़क अस्पताल के निर्माण से लेकर खेती किसानी के कार्य सब महंगा हो जाता हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इस इस बजट में नौजवानों की नौकरी रोजगार के लिए कुछ नहीं है। बजट में इन्वेस्टमेंट पॉलिसी या उद्योग धंधे लगाने के लिए कोई राहत पैकेज नहीं किया गया।
बीजेपी सरकार को सिर्फ मेला लगाना आता है: यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को केवल मेला लगाना आता है। बड़े उद्योगपतियों से मिल लेने से इन्वेस्टमेंट नहीं आता है। सरकार बताए कि उसने नये उद्योगों के लिए क्या सहूलियत दी और क्या इंसेंटिव पैकेज दिया है। देश भर की कई अन्य राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात में इन्वेस्टमेंट मीट हो रहे हैं यही उद्योगपति सब जगह जा रहे हैं। सरकार बताए कि वह अलग से क्या सुविधा दे रही है। जिसके कारण उद्योगपति यहां उद्योग लगाने और निवेश करने आएगा।
अखिलेश यादव : सच बोला तो उस पर दर्ज होगा मुकदमा
अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने एमएसएमई सेक्टर को बर्बाद कर दिया है। इस सेक्टर को बचाने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं, ईज ऑफ डूइंग क्राइम है । ईज ऑफ डूइंग मुकदमा है जो सच दिखाएगा और बोलेगा उस पर मुकदमा हो जाएगा।
Updated on:
22 Feb 2023, 7:13 PM IST
Published on:
22 Feb 2023, 7:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.