27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में 5 करोड़ लोगों को मिलने लगा शुद्ध पेयजल, जानिए और क्या बोले जलशक्ति मंत्री

जलशक्ति मंत्री बोले- नल कनेक्शन देने में यूपी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल को भी पीछे कर दिया है, 81 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाए नल कनेक्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 21 Feb 2023, 11:31 PM IST

यूपी जल्द होगा नम्बर वन

यूपी जल्द होगा नम्बर वन

योगी सरकार ने नल कनेक्शन देने के मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल को भी पीछे कर दिया है। यूपी ने 81 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने वाले राज्यों में भी अपनी स्थिति मजबूत बना ली है। देश में सबसे ज्यादा नल कनेक्शन देने के मामले में यूपी चौथे नम्बर पर है। जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से लगभग 5 करोड़ से अधिक लोगों को घर-घर नल से साफ पेयजल का लाभ मिलने लगा है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, दर्ज हुई

यूपी में 81,87,394 ग्रामीण परिवारों तक टेप कनेक्शन

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कहा कि कोविड के मजबूत झटके के बावजूद योगी सरकार ने तेज रफ्तार पकड़ते हुए, जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना को ग्रामीणों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। आंकड़ों के मुताबिक यूपी में मंगलवार तक 81,87,394 ग्रामीण परिवारों तक टेप कनेक्शन पहुंचा दिये हैं। योजना से 4,91,24,364 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना से यूपी के 31.1 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक 'हर घर जल' पहुंचाने का सपना पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें: UP budget session 2023: यूपी के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर बोली मायावती


गांव में भी सबके पास है कनेक्शन

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि झारखंड में 30.95 और पश्चिम बंगाल में 30.56 ग्रामीण परिवारों तक ही टेप वाटर सप्लाई पहुंची है। यूपी में जहां प्रत्येक दिन 30 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिये जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP Budget 2023‘जातीय जनगणना’ पिछडों-वंचितों का अधिकार है, कोई राजनीतिक भिक्षा नहीं : अखिलेश यादव

वहीं झारखंड में यह आंकड़ा प्रतिदिन 2,500 और पश्चिम बंगाल में प्रतिदिन 7 हजार ग्रामीण परिवारों तक ही सीमित है। यूपी से कम आबादी वाले राज्य होने के बावजूद पश्चिम बंगाल और झारखंड कुल नल कनेक्शन देने में भी पीछे छूट गये हैं। 21 फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक देश में बिहार 1,59,00,575, महाराष्ट्र 1,07,34,14 और गुजरात 91,18,449 राज्य ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने में यूपी से आगे हैं।

यह भी पढ़ें: कूड़ा फेंकने से किया मना तो रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर में घुसकर लात-घूसों से मारा, रॉड से तोड़ दिया पैर


यूपी जल्द होगा नम्बर वन

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ''जल जीवन मिशन'' बहुत जल्द नम्बर वन बनने जा रही है। हम बहुत जल्द ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने में देश के अन्य राज्यों को भी पीछे छोड़ने जा रहे हैं। इस महीने के आखिरी तक हमने राजस्थान को पीछे करने का लक्ष्य रखा है।