27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कूड़ा फेंकने से किया मना तो रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर में घुसकर लात-घूसों से मारा, रॉड से तोड़ दिया पैर

-कूड़ा डालने से किया मना, तो घर में घुसकर सैन्यकर्मी और उसकी पत्नी को बुरी तरह से मारा साथ ही दी भद्दी - भद्दी गालियां। कैंट पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 21 Feb 2023, 10:38 PM IST

कूड़ा फेंकने से किया मना, तो दी गालियां

कूड़ा फेंकने से किया मना, तो दी गालियां

लखनऊ के नीलमथा घर के सामने कूड़ा फेंकने से मना करने पर रिटायर्ड सैन्यकर्मी की दबंगों ने रॉड से पिटाई कर दी। किसी तरह वह भागकर घर के अंदर आ गए, तो आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर सैन्यकर्मी व उनकी पत्नी पर लात घूंसे बरसाए। पीड़ित की तहरीर पर लगातार पुलिस कर रही खोजबीन।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, दर्ज हुई FIR


कूड़ा फेंकने से किया मना, तो दी गालियां

कैंट के निलमथा भगवंत नगर निवासी राधा चौधरी के मुताबिक बीते मंगलवार रात को पति देवानंद चौधरी घर के बाहर खड़े थे। इस बीच पड़ोस में रहने वाले कुंवर बहादुर का रिश्तेदार अंकित घर के सामने कूड़ा फेंकने लगा। जिसका विरोध करने पर अंकित गालियां देने लगा। कुछ ही देर में कुंवर बहादुर और उनकी पत्नी व सूरज व रिंकू तिवारी आ धमके।


लोहे की रॉड से मारा टूटा पैर

उन्होंने फोन कर अपने एक दर्जन और साथियों को भी बुला लिया। सभी देवानंद को रॉड से पीटने लगे। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह भागकर घर के अंदर आ गए। पिटाई से देवानंद का पैर टूट गया। इसके बाद आरोपी लात घूंसों से पीटने लगे। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर कैंट राज कुमार के मुताबिक तहरीर पर रविवार की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: ब्रजेश पाठक बोले - लखनऊ,अयोध्या, हापुड़, बस्ती, बांदा और आजमगढ़ में खुलेंगे सिक न्यू बार्न केयर यूनिट


पुलिस ने दर्ज की तहरीर

पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस चार नामजद व एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।