लखनऊ

‘वोट काटना गैरकानूनी’, SIR विवाद और तीसरे उम्मीदवार पर सपा सांसद रामगोपाल यादव का बयान, बोले- 3 बजे तक करें इंतजार

UP Rajya Sabha Election: समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने तीसरे उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है। इसके साथ ही SIR में लाखों वोट काटे जाने पर सपा सांसद ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2026, 4:10 PM IST
Ram Gopal Yadav, Samajwadi Party, UP Rajya Sabha Election, Akhilesh Yadav, Voter List Issue
समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव (PC: IANS)

UP Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने चुनाव में नामांकन और SIR के नाम पर वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने पार्टी के तीसरे उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बरकरार रखते हुए कहा कि राजनीति में हालात पल-पल बदलते रहते हैं।

तीन सेट में दाखिल किया नामांकन

रामगोपाल यादव ने नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि हर एक उम्मीदवार नामांकन पत्र के चार सेट जमा कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं इन चुनावों में हमेशा तीन सेट ही जमा करता आया हूं। मैंने पहले दिन दो सेट जमा किए थे और आज तीसरा सेट भी जमा कर दिया है। सपा सांसद ने कहा कि इसलिए तीन का आंकड़ा हमारे लिए एक अच्छा नंबर है।

तीसरे उम्मीदवार के लिए 3 बजे तक करें इंतजार

जब रामगोपाल यादव से पार्टी के तीसरे उम्मीदवार की घोषणा को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सस्पेंस बनाए रखा। उन्होंने कहा कि तीसरे उम्मीदवार को लेकर अभी देखते हैं क्या होता है? राजनीति में अलग-अलग मुद्दे और घटनाक्रम पल पल बदलते रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन की प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक खुली हुई है इसलिए आप सभी को इस फैसले के लिए 3 बजे तक का इंतजार करना होगा।

वोट काटना पूरी तरह गलत और गैरकानूनी

इसके अलावा सपा सांसद ने SIR के मुद्दे पर भी अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि SIR के खिलाफ पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन चल रहा है। परसों ही सुप्रीम कोर्ट के एक मौजूदा जज ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि इस तरह से देश का लोकतंत्र काम नहीं कर सकता। रामगोपाल यादव ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर कोई भी संस्था लाखों मतदाताओं के वोट काट देती है तो यह पूरी तरह से गैरकानूनी और गलत है। INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "इससे ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है। अगर बड़े पैमाने पर लोगों के वोट काट कर सत्ता हथिया ली जाए तो लोकतंत्र कहां बचता है? इस पर भी अगर विरोध नहीं होगा तो और सब विरोध बेमतलब हो जाते हैं।"

Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7