लखनऊ

त्योहार के मद्देनजर इन रूट से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

दुर्गा पूजा के बाद आने वाले त्योहार पर रेलवे अपने यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का तोहफा देने जा रही है

2 min read
Oct 17, 2018
त्योहार के मद्देनजर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ. दुर्गा पूजा के बाद आने वाले त्योहार पर रेलवे अपने यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का तोहफा देने जा रही है। पटना, दिल्ली, गोरखपुर, मुम्बई समेत कई जगहों से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिनका शेड्यूल इस प्रकार है।

यह होगा शेड्यूल

ये भी पढ़ें

video story : यहां अष्टमी पूजा में महिलाएं भी पीती हैं शराब…

गाड़ी संख्या 05007 रामनगर-हावड़ा-रामनगर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 19.10.2018 से 16.11.2018 तक रामनगर से प्रत्येक शुक्रवार को सांय 05.40 बजे प्रस्थान करके तीसरे दिन प्रात: 07.10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी दिनांक 21.10.2018 से 18.11.2018 तक हावड़ा से प्रत्येक रविवार को सुबह 08:35 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 04:50 बजे रामनगर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02597 गोरखपुर-मुम्बई-गोरखपुर साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 20.10.2018 से 17.11.2018 तक गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार को प्रात: 08.25 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 12.15 बजे मुम्बई पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी दिनांक 21.10.2018 से 18.11.2018 तक मुम्बई से प्रत्येक रविवार को दोपहर 02.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 06.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05101 छपरा-दिल्ली-जं0-छपरा साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 22.10.2018 से 19.11.2018 तक दिल्ली जं0 से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 02.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 10.55 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी दिनांक 21.10.2018 से 18.11.2018 तक छपरा से प्रत्येक रविवार सांय 04.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12.30 बजे दिल्ली जं0 पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03427 मालदा टाउन-हरिद्वार-मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 22.10.2018 से 19.11.2018 तक मालदा टाउन से प्रत्येक सोमवार को सुबह 09 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 01.50 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी दिनांक 23.10.2018 से 20.11.2018 तक मालदा टाउन से प्रत्येक मंगलवार को सांय 04.05 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 11:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05115 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 23.10.2018 से 20.11.2018 तक छपरा से प्रत्येक मंगलवार को शाम 04:30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 12:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी दिनांक 24.10.2018 से 21.11.2018 तक आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 02:20 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 10.00 बजे छपरा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03165 सियालदाह-आनंद विहार टर्मिनल-सियालदाह साप्ताहिक वातानुकूलित ए.सी. स्पेशल दिनांक 03.11.2018 से 17.11.2018 तक सियालदाह से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:55 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 01:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी दिनांक 04.11.2018 से 18.11.2018 तक आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक रविवार को सांय 06:35 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 10.45 बजे सियालदाह पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02365 पटना-आनंद विहार टर्मिनल-पटना सुपर फास्ट द्वि-साप्ताहिक स्पेशल, दिनांक 15.11.2018 से 22.11.2018 तक पटना से प्रत्येक रविवार को रात 08:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 02.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी दिनांक 16.11.2018 से 23.11.2018 तक आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को शाम 06.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:45 बजे पटना पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05531 सहरसा- दिल्ली जं0-सहरसा अनारक्षित स्पेशल, दिनांक 16.11.2018 तथा 20.11.2018 को सहरसा से रात्रि 09:35 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन तड़के 02.00 बजे दिल्ली जं0 पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह विशेष रेलगाड़ी दिल्ली जं0 से दिनांक 18.11.2018 और 22.11.2018 को सुबह 04:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:15 बजे सहरसा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05527 दिल्ली जं0-दरभंगा-दिल्ली जं0 स्पेशल, दिनांक 17.11.2018 को दरभंगा से रात 09:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 09:45 बजे दिल्ली जं0 पहुंचेगी। जबकि वापसी दिशा में यह रेलगाड़ी दिनांक 09.11.2018 को दिल्ली जं0 से रात 12 बजे प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें

पाबंदी के बाद भी कालाहांडी में मां को खुश करने को पशु बलि

Published on:
17 Oct 2018 05:46 pm
Also Read
View All