10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन
video story : यहां अष्टमी पूजा में महिलाएं भी पीती हैं शराब…
Play video

video story : यहां अष्टमी पूजा में महिलाएं भी पीती हैं शराब…

वर्ष में दो बार आने वाली नवरात्रि की अष्टमी पर यह पूजा होती है, जिसमें कलेक्टर स्वयं माता को मदिरा पान कराते हैं, इसे शासकीय या सरकारी पूजा भी कहा जाता है।

Google source verification

उज्जैन. नवरात्रि पर्व के आठवें दिन यानी अष्टमी पर नगर पूजा की परंपरा है। महाकाल मंदिर के समीप चौबीस खंभा माता मंदिर में वर्ष में दो बार आने वाली नवरात्रि की अष्टमी पर यह पूजा होती है, जिसमें कलेक्टर स्वयं माता को मदिरा पान कराते हैं, इसे शासकीय या सरकारी पूजा भी कहा जाता है। इस पूजा के दौरान महिलाओं और बच्चों को भी मदिरा का ही प्रसाद वितरण किया जाता है, जिसे सभी लोग श्रद्धा भाव से पीकर स्वयं को धन्य महसूस करते हैं। बुधवार को शहर में प्रजा की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रशासन की ओर से नगर पूजा की गई। इसमें देवी को मदिरा अर्पित करने के बाद 40 से अधिक मंदिरों में पूजन के साथ 27 किमी तक मदिरा की धार चढ़ाई गई।