लखनऊ

डिजिटल वॉर रूम में बड़ा फेरबदल! यूपी बीजेपी में 13 प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां, सुभाष यदुवंश बने सोशल मीडिया हेड

UP BJP Social Media In Charge: यूपी बीजेपी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए एमएलसी सुभाष यदुवंश को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही कुल 13 प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2026, 4:39 PM IST
Subhash Yaduvansh
तावड़े विनोद और सुभाष यदुवंश फोटो (सोर्स - x @MrYaduvansh)

Subhash Yaduvansh Appointed UP BJP Social Media In Charge:उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन में प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया से जुड़े 13 पदाधिकारियों की नई घोषणा की है। इस फैसले से पार्टी की डिजिटल उपस्थिति और संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की कोशिश साफ दिख रही है। घोषणा के अनुसार ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है, जबकि संतराम यादव और डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सौंपी सुभाष यदुवंश को नई कमान

सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति सुभाष यदुवंश की है, जिन्हें प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया टीम को और प्रभावी बनाने के लिए गौरव वार्ष्णेय, विनीत मालवीय, अनुज चौधरी, मनोज मौर्य, निखिल सिन्हा और विवेक लवानिया को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा जयंत शिवाच, वाईके शर्मा और अभिमन्यु सिंह को सोशल मीडिया सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के हस्ताक्षर से जारी सूची में शामिल हैं।

13 नए प्रभारियों और संयोजकों की सूची जारी

यह फैसला उस समय आया है जब भाजपा ने हाल ही में प्रदेश संगठन की नई टीम घोषित की थी। उसमें 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 19 प्रदेश मंत्री और 6 मोर्चा अध्यक्ष शामिल किए गए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, विधायक पूजा पाल और सुरेश राणा जैसे चेहरों को उपाध्यक्ष पद मिला था। कुल 64 सदस्यीय सूची में 52 नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई थी। साथ ही छह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, तीन कार्यालय मंत्री और अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति हुई थी।

जातीय समीकरणों का भी रखा गया ध्यान

पार्टी सूत्रों के अनुसार नई टीम में जातीय समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है। ओबीसी प्रतिनिधित्व बढ़ाकर 25 किया गया है, जबकि सामान्य वर्ग के 21, अनुसूचित जाति के 7 और महिलाओं की संख्या 13 है। ठाकुर और ब्राह्मण प्रतिनिधित्व में थोड़ी कमी आई है। अब प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया विभागों में नई टीम जोड़कर संगठन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

अगले साल होने वाले चुनाव

यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर उठाया गया प्रतीत होता है। सोशल मीडिया आज राजनीतिक प्रचार का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। नई टीम से पार्टी को जनसंपर्क बढ़ाने, सरकारी योजनाओं का प्रचार करने और विपक्षी आख्यानों का जवाब देने में मदद मिलने की उम्मीद है। पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और यह नियुक्तियां उसी दिशा में एक और कदम हैं।

Updated on:
18 Sep 2026, 4:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7