लखनऊ

IAS अकादमी में सुसाइट मिस्ट्री:कर्मचारी ने महिला का रूप धरकर की आत्महत्या

Mystery of suicide:आईएएस अकादमी मसूरी में एक कर्मचारी ने महिला का रूप धरकर फांसी लगा ली। उसने महिलाओं की तरह पूर्ण श्रृंगार किया था साथ ही साड़ी भी पहनी हुई थी। उसकी आत्महत्या पुलिस के लिए एक अबूझ पहेली बन गई है। पुलिस सेक्सुअल डिसऑर्डर समेत तमाम पहलुओं की जांच में जुट गई है।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2024, 7:52 AM IST
IS Academy Mussoorie employee commits suicide by impersonating a woman
आईएएस अकादमी मसूरी में कर्मचारी ने महिला का रूप धरकर आत्महत्या कर ली

Mystery of suicide:लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में एक पुरुष कर्मचारी का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। कोतवाल अरविंद चौधरी के मुताबिक 22 वर्षीय अनुकूल रावत पुत्र विपेंद्र सिंह रावत मूल रूप से श्रीनगर गढ़वाल के उफल्डा गांव का रहने वाला था। डेढ़ साल पहले अकादमी में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर अनुकूल की नौकरी लगी थी। अनुकूल हैप्पी वैली स्थित सरकारी क्वार्टर में रह रहा था। गुरुवार को अनुकूल ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। स्टाफ को उसका कमरा अंदर से बंद मिला। पुलिस के पहुंचने के बाद कारपेंटर ने दरवाजा तोड़ा। अंदर साड़ी पहने अनुकूल का शव रस्सी के फंदे पर लटका था। उसने महिलाओं की तरह मेकअप भी किया हुआ था। ये सुसाइट पुलिस के लिए भी एक रहस्य बन गया है। पुलिस तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।

गले में हार, बदन में सफेद-गुलाबी साड़ी

कोतवाल अरविंद चौधरी के मुताबिक, अनुकूल ने सफेद और गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उस पर फूल बने थे। गले में आर्टिफिशियल हार और गुलाबी ब्लाउज पहना था। चेहरे पर महिलाओं वाला मेकअप किया था। बालों का स्टाइल भी महिलाओं जैसा किया था। साफ है कि उसने आत्महत्या से पहले खुद को महिला जैसा रूप देने में वक्त लगाया। अनुकूल की इस स्थिति को लेकर किसी को कोई आभास तक नहीं था।

सवाल:कहां से आया मेकअप का सामान

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अनुकूल ने साड़ी और मेकअप का सामान कहां से खरीदा। कमरे में भी साज-शृंगार का सामान रखा मिला। पुलिस परिजनों के पहुंचने पर उसके कमरे की तलाशी लेगी। उससे अनुकूल के आत्महत्या के राज खुल सकते हैं। पुलिस जांच के अनुसार, अनुकूल ने आत्महत्या करते वक्त कमरे के पंखे पर शायद पहले बेल्ट से लटकने का प्रयास किया। जब बेल्ट छोटी पड़ गई तो उसने रस्सी का सहारा ले लिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में पंखे पर फंदे वाली रस्सी के साथ वहां बेल्ट भी लटकी हुई थी।

Updated on:
18 Oct 2024, 7:52 AM IST
Published on: