लखनऊ

गर्मियों में बच कर रहे ये मरीज नहीं तो किडनी की चुकानी पड़ सकती है कीमत, बच्चों में भी असर

Summer Season: गर्मियां बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए काल बनती जा रही है। गर्मियों से होने वाली बीमारियां सीधा किडनी पर असर डाल रही है। खासकर डॉयबिटीज मरीजों में अधिक प्रभाव हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2022, 5:29 PM IST
Summer Weather Becoming more Harmful For children
Summer Weather Becoming more Harmful For children

गर्मियों में ऐसी समस्याएं डॉक्टरों के सामने आ रही हैं जो अभी तक कभी नहीं आईं हैं। गर्मी में डायरिया ग्रसित बच्चों में किडनी पर कभी भी असर नहीं देखा जाता रहा है लेकिन पहली बार 9-10 साल के तीन बच्चों की डायरिया के कारण किडनी प्रभावित हुई है। मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ के अंडर में तीन बच्चों का इलाज शुरू किया गया है।

नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ.युवराज गुलाटी के अंडर में इन तीन बच्चों को भर्ती कराया गया है। इन बच्चों को दो दिन में डिहाइड्रेशन हुआ तो किडनी ने काम करना बंद कर दिया। पहले अभिभावक समझ नहीं पाए लेकिन दो दिन के बाद तकलीफ बढ़ने पर डॉ. गुलाटी को दिखाया तब पता चला कि पानी की कमी से किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। तीनों बच्चों को गहन परीक्षण में रखा गया है। यद्यपि बच्चों में किडनी की दिक्कतें यदा-कदा ही सुनाई देती रही हैं लेकिन इस बार बच्चों में डायरिया से किडनी पर व्यापक असर पहली बार देखा गया है।

बच्चों के लिए क्या करें क्या न करें

- बच्चों को उल्टी-दस्त हो तो लापरवाही न बरतें, ओआरएस का घोल या पानी पिलाते रहना है

- डिहाइड्रेशन पर घर में ही खुद इलाज नहीं करना है

- बच्चों को अस्पताल में भर्ती करें या डॉक्टर को दिखाएं

- गर्मी में बच्चों को बाहर की चीजें खाने से परहेज कराएं

- बच्चों को पेनकिलर नहीं देना है। स्कूल जाने में टिफिन दें तो ताजा खाना दें

-क्वायल में ही खाना रखकर दें, ओआरएस का घोल का एक पाउच रोज साथ में दें।

पहली बार देखा गया ऐसा असर

गर्मी में डिहाइड्रेशन की तकलीफ बच्चों में बड़ी संख्या में हो रही है लेकिन किडनी पर व्यापक असर पहली बार देखा जा रहा है। तीन बच्चों का इलाज कर रहे हैं। डायरिया के कारण किडनी ने काम करना बंद कर दिया था तभी उन्हें गहन परीक्षण में रखना पड़ा है।

वयस्क और बुजुर्गों में खतरा

गर्मी शुगर मरीजों की किडनी के लिए खतरा बन गई है। बीते दस दिनों में मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजी विभाग में डिहाइड्रेशन से 77 मरीजों को भर्ती कराया गया है जिसमें 47 मरीज शुगर के रिपोर्ट हुए हैं। डिहाइड्रेशन से उनके शरीर का इलेक्ट्रोलाइट सिस्टम बिगड़ा और उनकी किडनी जवाब दे गई। डॉयबिटीज मरीज के मरीज सतर्क रहें। डायरिया में और मामला बिगड़ने लगता है।

Updated on:
14 Apr 2022, 5:29 PM IST
Published on: