लखनऊ

स्वामी यतींद्र आनंद गिरि की भविष्यवाणी- ‘राजनीति का त्याग कर नया इतिहास रचेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रवाद के लिए खुद छोड़ेंगे प्रधानमंत्री पद’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पंच दशनामा जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि ने आज से कुछ समय पहले भविष्यणवाणी की थी। वह भविष्यवाणी प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष और शासन करने से संबंधित है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2022, 11:11 AM IST
Swami Yatindra Anand Giri Prediction About Narendra Modi
Swami Yatindra Anand Giri Prediction About Narendra Modi

यूपी विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पंच दशनामा जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि ने आज से कुछ समय पहले भविष्यणवाणी की थी। वह भविष्यवाणी प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष और शासन करने से संबंधित है। यतींद्र आनंद गिरि ने कहा था कि एक दशक से अधिक समय तक शासन करने के बाद मोदी खुद ही राष्ट्रवाद के नाम पर प्रधानमंत्री पद त्याग देंगे। वह राजनीति का त्याग कर एक बड़ी मिसाल कायम करेंगे और एक नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की है कि मोदी के बाद सीएम योगी प्रधानमंत्री पद पर सवार हो सकते हैं।

धरती पर बोझ है मुनव्वर राणा जैसे लोग

इसी के साथ उन्होंने प्रदेश छोड़ कर जाने की बात करने वाले मुनव्वर राना पर निशाना साधा। स्वामी ने कहा था कि इनकी जैसी मानसिकता के लोग भारत की धरती पर बोझ है। जिस देश के प्रति इनके देश में इतनी नफरत बसी हो, उस देश में रहने का अधिकार नहीं। उन्होंने कहा मुनव्वर राना जैसे लोग तालाब में सड़ी मछली के बराबर हैं।

शाहरुख खान को छोड़ देना चाहिए भारत

बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें यह देश छोड़ देना चाहिए। देश के 90 फीसदी मुसलमानों का डीएनए हिंदू है, वह हिंदू से मुसलमान बने हैं। अब ऐसे मुसलमानों को वापस हिंदू बन जाना चाहिए। इस्लाम में जाने वाला समाज वापस लौटने पर विश्व गुरु बनेगा।

Published on: