19 को तहसील दिवस का आयोजन, अधिकारी सुनेंगे समस्या

यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राजेश कुमार पाण्डेय ने दी। श्री पाण्डेय ने बताया कि,  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा अन्य समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

less than 1 minute read
Jul 18, 2016
Raj Shekhar visit in villages

लखनऊ. जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना ही सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में जुलाई माह के तृतीय मंगलवार 19 जुलाई को तहसील मलिहाबाद में जिलाधिकारी तहसील दिवस की अध्यक्षता करेगें। जनपद की सभी पांच तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन प्रात: 10 बजे से होगा।
यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राजेश कुमार पाण्डेय ने दी। श्री पाण्डेय ने बताया कि, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा अन्य समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। यदि अपरिहार्य कारण से जिला स्तरीय अधिकारी का भाग लेना संभव न हो, तो जिलाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त कर अपने से ठीक नीचे के अधिकारी को तहसील दिवस में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि, इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी, जिसमें समस्त विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों, नामित अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि, जिलाधिकारी ने जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के लिए अन्य चार तहसीलों के तहसील दिवस के लिए अपर जिलाधिकारियों को नामित किया है।

Published on:
18 Jul 2016 08:23 pm
Also Read
View All