लखनऊ

पकड़ा गया डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी, जान से मारने की बताई वजह

राजधानी लखनऊ में बुधवार रात दो सगे भाइयों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

2 min read
Oct 04, 2018
lucknow
पकड़ा गया डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी, जान से मारने की बताई वजह

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में बुधवार रात दो सगे भाइयों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि ठाकुरगंज के मुसाहिब गंज में कार से जा रहे दो सगे भाइयों इमरान और अरमान को पहले तो हमलावरों ने रोककर करीब आधे घंटे तक पीटा और फिर गोली मारकर फरार हो गए। दोनों भाइयों का आरोपियों के साथ पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी साहिल उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पूर्व और एसपी पश्चिम कई थानों की पुलिस के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर जांच में जुट गए। वारदात ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में मुसाहिब गंज और मलाही टोला के बीच हुई है। परिजनों का आरोप है कि 30 मिनट तक दोनों भाइयों को बदमाश सड़क पर पीटते रहे। इस घटना के बाद इलाके में PAC की तैनाती कर दी गई है।

गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है

एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने बताया कि दोनों भाई कैब से जा रहे थे तभी कार और बाइक सवार ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और फिर पिटाई के बाद गोली मार दी। उनका तीसरे साथी ने वारदात की सूचना दी। जिसके बाद दोनों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। आरोपियों के धरपकड़ के लिए टीमें रवाना हो गई हैं। जानकारी मिल रही है कि पुरानी रंजीश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।

10 दिन पहले से मिली थी धमकी

मामले में इमरान और अरमान के भाई रेहान की तरफ से नामजद तहरीर दी गई है। रेहान की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में साहिल उर्फ़ छोटू व उसके साथी शिवम और चिन्ना के ऊपर आरोप लगाया गया है। रेहान का आरोप है कि 10 दिन पहले साहिल की इमरान से कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद साहिल ने तीन दिन पहले ही पिता को दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बदमाशों ने दौड़ा कर पीटा

प्रभारी निरीक्षक अनजानी कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों के पिता दिलदार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं जबकि इमरान कैब चालक है। बुधवार की रात इमरान व अरमान अपने बीमार पिता को दवा देकर लौट रहे थे। ठाकुरगंज चौराहे से चाय लेकर बंधा रोड की तरफ जा रहे थे। तभी कार व बाइक सवार बदमाशों ने इमरान के कैब को ओवरटेक करके उन्हें रोका। इस बीच बदमाशों और इमरान के बीच नोकझोंक हुई। कार के पीछे बैठा दोस्त निशांत जब तक कुछ समझता दोनों भाई कैब से निकलकर भागे, इसके बाद बदमाशों ने उन्हें लाठी डंडों से पीटा फिर गोली मार दी। जिसके बाद इमरान और अरमान लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से इलाके रोष फैलते देख चौक, वजीरगंज, सआदतगंज समेत अन्य थानों की फोर्स बुला ली गई।

थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई वारदात

लखनऊ में बीती रात हुआ डबल मर्डर की वारदात थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ है। वारदात के बाद पुराने राजधानी में तनाव उत्पन्न हो गया है जिसको देखते हुए आठ थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

Updated on:
04 Oct 2018 11:02 am
Published on:
04 Oct 2018 11:01 am