लखनऊ

वो तस्वीर…जिसे देखकर भानवी सिंह के चेहरे का बदल गया रंग, राजा भैया को टैग कर लिखा…

Raja Bhaiya Bhanvi Singh: कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पति राजा भईया और परिवार की परंपराओं की प्रशंसा करते हुए एक पोस्ट की।
2 min read
Oct 16, 2024
raja bhaiya, bhanvi singh, delhi ka saket court, bhanvi singh ka divorce

Bhanvi Singh Raja Bhaiya News: कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक के मामले को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया है कि भानवी सिंह ने राजा भैया पर कई संगीन आरोप लगा रखे हैं। इन सब के बीच भानवी सिंह ने X पर एक पोस्ट किया है, जो चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि भानवी सिंह ने इस पोस्ट को पति राजा भैया को टैग किया है।

भानवी सिंह ने बुधवार को 'X' पर पोस्ट करते हुए कहा, "आजी साहेब हम सबकी प्रेरणा हैं। सारा जीवन उन्होंने भदरी की रीति रिवाज और परंपरा को समर्पित कर दिया। हमारे बाबा साहेब का जीवन भी प्रेरणादायी था। राजघराने में रहते हुए समाज के लिए, देश की सेवा के लिए सर्वस्व अर्पित करने को आतुर रहते थे। उनका अद्भुत सामाजिक योगदान था। उन्होंने भदरी रियासत और परिवार की मर्यादाओं को सबसे ऊपर रखा। आज मुझे भदरी में तोसाखाना की साफ-सफाई करते समय अपनी आजी साहेब की पुरानी तस्वीर कागज पे नही बल्कि लोहे पर प्रिंट हुई मिली। बाबा साहेब के परलोकगमन के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था।
उनकी स्मृतियों को नमन 🙏 @Raghuraj_Bhadri"

अपने पिता राजा भैया के साथ छोटी बेटी।

राजा भैया और भानवी सिंह के बीच है विवाद

दरअसल, नवंबर 2022 में ही भानवी सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। उन्होंने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने घर छोड़ दिया है। भानवी सिंह ने कोर्ट में राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था।

अपने दो बेटों के साथ भानवी सिंह।

1995 में हुई थी शादी

राजा भैया की भानवी सिंह के साथ शादी साल 1995 में हुई थी। शादी के समय राजा भैया करीब 25 साल के थे। राजा भैया और भानवी सिंह की अब चार संतानें हैं। बीते कुछ सालों से से दोनों के रिश्तों में दरार आना शुरू हो गई थी। बता दें कि भानवी सिंह का ताल्लुक बस्ती के राजघराने से है। राजा भैया की पत्नी बस्ती के राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह की बेटी हैं।

Updated on:
16 Oct 2024 06:14 pm
Published on:
16 Oct 2024 06:14 pm