लखनऊ

The Kerala Story: बीजेपी नेता ने छात्रों को दिखाई ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म, पहले स्टूडेंट्स को दिखा चुके हैं ‘कश्मीर फाइल्स’

The Kerala story: लखनऊ में एक बीजेपी नेता ने डिग्री कॉलेज के छात्रों को 'द केरल स्टोरी' फिल्म दिखाई है। इससे पहले भी वह 1000 छात्रों को ‘कश्मीर फाइल्स’ दिखा चुके हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2023, 4:59 PM IST
Kerala story film show BJP leader to students in lucknow
लखनऊ में बीजेपी नेता ने छात्रों को 'द केरल स्टोरी' दिखाई।

The Kerala story: 'द केरल स्टोरी’ को लेकर इस समय पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। इस फिल्म को लेकर देश में दो धड़ा बना हुआ है। एक पक्ष कह रहा है कि इस फिल्म के माध्यम से रियल स्टोरी दिखाई गई है तो वहीं दूसरा पक्ष पूरी तरह से इस फिल्म को प्रोपोगेंडा बता रहा है।

इसके अलावा कुछ राजनीतिक दल फिल्म द केरल स्टोरी को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे। इसी बीच लखनऊ में बीजेपी नेता नवयुग डिग्री कॉलेज की छात्राओं को फिल्म दिखाने ले गए।

साहू सिनेमा में छात्राओं के लिए बुक किया गया शो
भाजपा नेता अभिजात शर्मा का कहना है कि शनिवार को एक शो साहू सिनेमा में छात्राओं के लिए बुक किया। जहां पर उन्होंने डिग्री कॉलेज की छात्राओं को 'द केरल स्टोरी’ दिखाई। उनका कहना है कि बच्चियों को यह फिल्म दिखाना बहुत जरूरी है। ये फिल्म बताती है कि किस तरह लड़कियों को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। बीजेपी नेता इससे पहले भी 1000 स्टूडेंट्स को कश्मीर फाइल्स दिखा चुके हैं।

Updated on:
6 May 2023, 4:59 PM IST
Published on: