
सीएम योगी का भारतरत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड को ग्रहण करते हुए लालजी प्रसाद निर्मल
CM Yogi AdityaNath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मुंबई के श्री षणमुखानंद ऑडिटोरियम में बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे।
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 'भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड' देकर सम्मानित किया। सीएम योगी का अवार्ड एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल मुंबई पहुंचकर ग्रहण किया।
यह भी पढ़ें: चंदौली सीओ अनिरुद्ध सिंह ने सपा नेता को जड़ा थप्पड़, पुलिस ने हिरासत में लिया
योगी के नाम से गुंडे थर- थर कांप रहे हैं: राम दास अठावले
राम नाथ कोविंद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में गुंडाराज खत्म करके प्रदेश को भयमुक्त बनाने का काम किया है। वहीं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हमारे मित्र हैं और उत्तर प्रदेश में गुंडे, माफिया आज उनके नाम से थर थर कांप रहे हैं।
“सीएम योगी दलितों- वंचितों के मसीहा हैं”
सीएम योगी का अवार्ड ग्रहण करने के बाद लाल जी निर्मण ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने यूपी के सभी सरकारी ऑफिसों में डॉ. अंबेडकर की फोटो लगाने का आदेश देकर बहुत ही अच्छा काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ में डॉ. अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र बना कर योगी आदित्यनाथ ने माई साहब डॉ. सविता अंबेडकर के सपनों को पूरा किया है। योगी आज दलितों-वंचितों के मसीहा बन चुके हैं।
Updated on:
6 May 2023, 1:31 PM IST
Published on:
6 May 2023, 1:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.