लखनऊ

“पप्पू” और “टप्पू” में ज्यादा अंतर नहीं, राहुल गांधी और अखिलेश पर क्या बोल गए सीएम योगी

Uttar Pradesh Budget 2025: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 6:03 PM IST
Uttar Pradesh Budget 2025

Uttar Pradesh Budget 2025: योगी आदित्यनाथ ने कहा की अब लोग कहने लग गए हैं कि जिस तरह राहुल गांधी की मौजूदगी भाजपा की जीत की गारंटी बन गई है, ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की उपस्थिति भाजपा की जीत सुनिश्चित करती है।

सीएम योगी ने मिल्कीपुर उपचुनाव का हवाला देते हुए कहा कि जनता ने यह संदेश दे दिया है कि सपा का कोई भी दांव अब नहीं चलने वाला। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, "अब देश और प्रदेश के लोग यह मानने लगे हैं कि 'पप्पू' और 'टप्पू' में ज्यादा फर्क नहीं है।

शिवपाल यादव (चच्चू) पर निशाना

योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता शिवपाल यादव पर भी चुटकी लेते हुए कहा, "चच्चू ने ऐसे ही नाम नहीं रखा, नाम का असर दिखता है। यह बयान सपा की आंतरिक कलह और शिवपाल यादव व अखिलेश यादव के रिश्तों में आई खटास की ओर इशारा करता है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि शिवपाल यादव इन दिनों खामोश हैं, लेकिन उनका दिया हुआ नाम "टप्पू" अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है।

योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा समर्थक जहां इसे योगी की बेबाक शैली कह रहे हैं, वहीं सपा और कांग्रेस के नेता इसे अहंकार और अपमानजनक भाषा का नमूना बता रहे हैं। लेकिन सच यही है कि राजनीतिक मंचों पर 'पप्पू' और 'टप्पू' की चर्चा अब और तेज हो गई है।

Updated on:
19 Feb 2025, 6:03 PM IST
Published on: