31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के ‘कठमुल्ला’ वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा- ज़ुबान पर लगाम नहीं लगा सकते तो…

Akhilesh Yadav Attack on CM Yogi: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में काफी गरमा-गर्मी रही। सीएम योगी के ‘कठमुल्लापन’ वाले बयान पर अखिलेश यादव ने हमला बोला है। आइए बताते हैं अखिलेश यादव ने क्या कहा ? 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 19 Feb 2025, 1:20 PM IST

Akhilesh Yadav on CM Yogi

Akhilesh Yadav on CM Yogi UP Budget Session Statement: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होते ही सियासत का पारा पढ़ गया। नेता सदन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया कि सपा देश को ‘कठमुल्लापन’ की ओर ले जाना चाहती है। उनके इस बयान पर अखिलेश यादव ने जोरदार हमला किया है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा ? 

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा कि दूसरों पर भाषागत प्रहार करके समाज में भेद उत्पन्न करनेवालों में यदि क्षमता हो तो यूपी में ऐसे वर्ल्ड क्लास स्कूल विकसित करके दिखाएं कि लोग बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर न भेजें, लेकिन इसके लिए विश्व दृष्टिकोण विकसित करना होगा। जो आज तक आसपास के एक-दो देश ही गये हों, उनका नज़रिया कैसे इतना बड़ा हो सकता है कि वो इतना बड़ा काम कर पाएंगे।

ज़ुबान पर लगाम… 

उन्होंने आगे लिखा कि जो ज़ुबान पर लगाम नहीं लगा सकते, उन्हें तो अभी ख़ुद ही स्कूल जाने की ज़रूरत है। उप्र विधानसभा में असंसदीय शब्दों को इस्तेमाल न करने के लिए भी एक क्लास होनी चाहिए। उस स्पेशल क्लास के लिए एक विद्यार्थी तो मिल ही गया है बाक़ी भाजपाइयों से ये क्लास अपने आप भर जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा ? 

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि उर्दू भी एक भाषा है। विधानसभा में उठाया गया मामला किसी और संभावना में था, लेकिन उन्होंने (उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ) हिंदू-मुस्लिम के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए उर्दू की बात की। हम विधानसभा में अंग्रेजी भाषा के प्रवेश का विरोध कर रहे थे, लेकिन किसी तरह मामला उर्दू भाषा का हो गया।

आखिर सीएम योगी ने क्या कहा ? 

कल सदन में सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों के साथ यही समस्या है, आप (समाजवादी पार्टी) हर उस अच्छे काम का विरोध करेंगे जो राज्य के हित में होगा। इस तरह के विरोध की निंदा की जानी चाहिए। ये लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाएंगे लेकिन अगर सरकार दूसरों के बच्चों को सुविधाएं देना चाहती है, तो वे उन्हें उर्दू पढ़ाएंगे, वे उन्हें मौलवी बनाना चाहते हैं और देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहते हो…’ माता प्रसाद पांडेय पर भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ

कल पेश होगा बजट 

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी 2025 (मंगलवार) से शुरू हो गया है। आज सत्र का दुसरा दिन है। कल यानी 20 फरवरी 2025 (गुरुवार) को उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। बजट पर विधानसभा 05 मार्च 2025 (बुधवार) तक चलेगा। 

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश