लखनऊ

तीसरा फाउंडेशन डे मनाएगा अरबी फारसी विश्वविद्यालय, जानें क्या होगा कार्यक्रम

तीसरा फाउंडेशन डे मनाएगा अरबी फारसी विश्वविद्यालय

2 min read
Sep 28, 2018
तीसरा फाउंडेशन डे मनाएगा अरबी फारसी विश्वविद्यालय, जानें क्या होगा कार्यक्रम

लखनऊ. राजधानी स्थित ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय का तीसरा स्थापना दिवस समारोह 1 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन के दीक्षान्त हाॅल में आयोजित किया जाएगा। इससमें उत्तर प्रदेश सरकार के विशिष्ट अतिथियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य अतिथि भी हिस्सा। हर्ष के इस दिवस पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. माहरूख़ मिर्ज़ा ने शहर के विशिष्ट लोगों से इस समारोह में प्रतिभाग की अपेक्षा की है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेल-कूद के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसमें लखनऊ और विभिन्न जनपदों के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। बता दें कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न विश्वविद्यालयों के मध्य प्रतियोगिताएं दिनांक 28 सितम्बर से ही प्रारम्भ हो चुकी हैं जो 1 अक्टूबर 2018 को सम्पन्न होंगी। छात्र/छात्राओं के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संयोजक डाॅ. सौबान सईद ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओ मे कई विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने अपना नांमांकन कराया है। इसकी सूचना सारे विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रेषित की जा चुकी है।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बैत-बाजी, लोक गीत, सोलो सिंगिंग, नुक्कड़ नाटक, फेस पेंटिंग, गज़ल खानी, मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और एडमैड प्रतियोगिता आदि का आयोजन दिनांक 30 सितम्बर व 1 अक्टूबर को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

अब तक नहीं मिली विद्यार्थियों को किताबें, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन


उद्घाटन समारोह 1 अक्टूबर को दोपहर आयोजित कराया जाएगा। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा जिसमें प्रख्यात मर्सिया ख़्वान सुबही ज़ैदी व हैदर नवाब जाफरी मर्सिया पेश करेंगे। सोज़खानी मशहूर गुलुकारा सुनिता झिंगरन व हैदर बक्श के द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. एसएसए अशरफी संयोजक स्थापना दिवस समारोह द्वारा दिया जाएगा और कार्यक्रम का संचालन डाॅ. फखरे आलम व डाॅ. मुर्तजा अली अत्हर द्वारा किया जाएगा।

पॉलीटेक्निक में रैगिंग का मामला आया सामने

राजधानी लखनऊ स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में गुरुवार को रैगिंग के दौरान सीनियर की पिटाई से जूनियर छात्र की हालत बिगडऩे के बाद शुक्रवार को हालात भी बिगड़ गए। जूनियर छात्रों ने तीन सीनियर छात्रों की जमकर पिटाई की। तीनों घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही। राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज प्राचार्य आरके गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को छात्र पहले से बीमार था।रैगिंग जैसी कोई बात नहीं थी। शुक्रवार को बाहर कुछ छात्रों के बीच लड़ाई की सूचना मिली है मामले की तहकीकात की जा रही है।

ये भी पढ़ें

BHU बवाल के तीसरे दिन खाली हुए छात्रावास, प्रशासन ने छात्रों को ही बनायी ढाल
Published on:
28 Sept 2018 09:27 pm
Also Read
View All