लखनऊ

गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका मकसद पुलिस को परेशान करना था।

less than 1 minute read
Jan 02, 2023
गोरखनाथ मंदिर

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही पुलिस फौरन अलर्ट हो गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मंदिर के महंत CM योगी आदित्यनाथ हैं।

जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे

मिली जानकारी के मुताबिक, एक सिरफिरे युवक ने डायल-112 पर कॉल करके मंदिर को उड़ाने की धमकी दी। धमकी मिलते ही जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस फौरन मामले की जांच में जुट गई। मगर मंदिर से कुछ भी संदिग्ध हाथ नहीं लगा।

पुलिस को परेशान करना था युवक का मकसद

पुलिस धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जुट गई। पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका मकसद पुलिस को परेशान करना था।

सिरफिरा है धमकी देने वाला युवक

इस पूरे मामले पर एसएसपी पीआरओ सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, “एक सिरफिरे व्यक्ति ने ऐसा किया है। फिलहाल वह गिरफ्त में है और पूछताछ चल रही है। ”

बिहार का है रहने वाला

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के वैशाली निवासी कुर्बान अली के तौर पर हुई है। आरोपी कुर्बान गोरखनाथ इलाके में रहकर बेकरी की दुकान पर काम करता है। कुर्बान अली ने रविवार को पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी कि चार बदमाश काला कपड़ा पहने गोरखनाथ मंदिर में बम लेकर घुस गए हैं। वह ब्लास्ट करने वाले हैं।

Published on:
02 Jan 2023 05:20 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो