1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी की चिट्ठी पर मायावती ने दिया जवाब, दी शुभकामनाएं

राहुल गांधी की ओर से मिले भारत जोड़ो यात्रा के न्योते पर बसपा प्रमुख मायावती ने जवाब दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nazia Naaz

•

Updated: 2 Jan 2023, 4:52 PM IST

भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को यूपी आएगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को यूपी आएगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए मायावती को भी न्योता दिया गया है। राहुल गांधी के न्योते पर बसपा प्रमुख मायावती ने जवाब दिया है। मायावती के अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी राहुल के न्योते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मायावती ने ट्वीट कर दिया जवाब

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार शाम को ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं। राहुल गांधी की ओर इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका बहुत धन्यवाद।'

दिल्ली से लोनी के रास्ते यूपी आएगी यात्रा
कांग्रेस की यह यात्रा गाजियाबाद के लोनी से शुरू होने वाली है जिसके लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी और सीपीआई के सचिव अतुल अंजान को न्योता दिया गया है। इनके अलावा बीजेपी नेता दिनेश शर्मा को भी निमंत्रण दिया गया है। दरअसल, उन्हें लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के रूप में आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के प्रति अखिलेश का हुआ हृदय परिवर्तन, बोले- भारत जोड़ो यात्रा में आमंत्रण करने के लिए धन्यवाद

अखिलेश यादव ने भी दी प्रतिक्रिया


अखिलेश यादव ने भी यात्रा का न्योता मिलने पर राहुल गांधी को शुभकामनाएं भेजी हैं। अखिलेश ने कहा, 'प्रिय राहुल जी 'भारत जोड़ो यात्रा' में आमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं 'भारत जोड़ो' की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग और सौहार्द ही वो सकारात्मक तत्व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी। '

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश