1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के प्रति अखिलेश का हुआ हृदय परिवर्तन, बोले- भारत जोड़ो यात्रा में आमंत्रण करने के लिए धन्यवाद

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर “भारत जोड़ो यात्रा” में निमंत्रण के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 2 Jan 2023, 3:02 PM IST

rahul_and_akhilesh.jpg

कांग्रेस सासंद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पत्र भेजा था। आखिरकार वह निमंत्रण पत्र अखिलेश यादव को मिल गया। बता दें कि झांसी दौरे के दौरान अखिलेश यादव से जब पूछा गया था कि आप भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे तब उन्होंने कहा था कि हमें अभी कोई निमंत्रण नहीं मिला है।

कांग्रेस का निमंत्रण मिलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है। उन्होनें लिखा, “प्रिय राहुल जी, भारत जोड़ो यात्रा में निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं भारत जोड़ों की मुहिम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। अखिलेश ने आगे लिखा है कि भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है, जिसमें प्रेम, अहिंसा, करूणा, सहयोग और सौहार्द ही वो सकारात्मक तत्व हैं, जो भारत को जोड़ते हैं। आशा है ये यात्रा हमारे देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।”

“आपके मोबाइल पर कोई निमंत्रण है, तो मुझे तुरंत दें”

दरअसल 29 दिसबंर को अखिलेश यादव ने कांग्रेस के हमला करता हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस एक हैं। इस बयान के बाद अखिलेश यादव का भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर विराम लग गया था। अखिलेश के बयान ने 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करने के अपने संकल्प का भी संकेत दिया। अखिलेश ने यहां तक कह दिया कि अगर किसे के पास भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण है तो हमें भेंजे।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी चाहते यूपी में मायावती का साथ, प्रदेश अध्यक्ष अलाप रहे अलग राग, कांग्रेस में क्या चल रहा है?
वहीं कांग्रेस प्रदेश बृज लाल खाबरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि विपक्ष के सभी दलों का भारत जोड़ो यात्रा में स्वागत हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश