इन छोटे-छोटे नुस्खों से आप भी अपने घर से चूहों को बिना मारे भगा सकते हैं। इन नुस्खों से चूहे मरेंगे भी नहीं और आपका घर भी छोड़कर चले जाएंगे। घर का सामान सुरक्षित तो रहेगा ही, दुर्गंध भी नहीं फैलेगी। इतना ही नहीं चूहे दोबारा आपके घर की ओर रुख नहीं करेंगे।
Chuhoon ko Bhgaane ke Ghareelu Upay: चूहे घर में कई बार बड़े नुकसान कर देते हैं। वो अनाज और कपड़े तो काटते ही हैं। इसके अलावा कभी-कभी वो घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी बेहद नुकसान पहुँचा देते हैं। जैसे वाशिंग मशीन, फ्रीज और कूलर को कुतर देते हैं या इनके तार काट देते हैं। इससे पैसे का ज्यादा नुकसान हो जाता है। अक्सर लोग घरों से चूहों को भगाने के लिए चूहे मारने वाली दवा रख देते हैं। लेकिन इसके भी अपने नुकसान हैं। कई बार चूहे ये दवाई खाकर घर में ही किसी कोने-अंतरे में मर जाते हैं। जिससे बदबू तो फैलती ही है वहीं बीमारी फैलने का भी खतरा हो जाता है। तो हम आपको ऐसे कुछ बेहद आसान घरेलू टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप चूहों को मारे बिना ही घर से भगा सकते हैं। आइये जानते हैं इन घरेलू टिप्स के बारे में-
1. पिपरमेंट
चूहे पिपरमेंट की गंध से दूर भागते हैं। चूहों को भगाने के लिए घर के हर कोने में रुई में पिपरमेंट लगाकर रख दें तो चूहे खुद ही घर छोड़कर भाग जाएंगे।
2. तंबाकू
तंबाकू भी चूहों को भगाने का कारगर तरीका है। कटोरी में चुटकी भर तंबाकू लें, जिसमें 2 चम्मच देशी घी मिलाएं। बेसन या मिलाकर गोलियां बना लें, जिन्हें घर के कोनों में रख दें। इन्हें खाते ही चूहे बेहोशी की हालत में घर छोड़कर बाहर निकल जाएंगे।
3. पुदीना
चूहों को पुदीने की महक नापसंद है। पुदीने की पत्तियों को घर में व बिल के पास रखने से चूहे दोबार आपके घर की ओर रुख नहीं करेंगे।
4. फिटकरी
फिटकरी और चूहों के बीच छत्तीस का आंकड़ा होता है। फिटकरी के पाउडर का घोल बनाकर चूहों के बिल के पास छिड़काव कर दें। ऐसा करने से चूहे पलटकर आपके घर का रुख नहीं करेंगे।
5. तेजपत्ता
चूहों को घर से भगाने के लिए तेजपत्ता रामबाण साबित होता है। घर के कोनों में तेजपत्ता रख दें। इसकी खुशबू से चूहे आपका घर छोड़कर भाग जाएंगे।
6. कपूर
चूहों को भगाने के लिए कपूर का भी इस्तेमाल किया जाता है। कपूर की गंध से चूहों को सांस लेने में परेशानी होती है। अगर आप यह घर के कोनों में रख देंगे तो चूहे घर से भाग जाएंगे।
7. काली मिर्च
चूहों को घर से भगाने में काली मिर्च भी काफी असरदार है। घर के उन कोनों में काली मिर्च के दाते फैला दें, जहां चूहे छिपते हैं। इसके बाद चूहे आपके घर से गधे की सींग की तरह गायब हो जाएंगे।
8. लाल मिर्च
लाल मिर्च भी चूहों को भगाने का बेहतर उपाय है। घर की जिन जगहों पर चूहों का तांड़व रहता है, वहां लाल मिर्च का छिड़काव करें। इसके बाद फिर कभी चूहे वापस नहीं लौटेंगे।
9. बाल
इंसानों के बाल से चूहे दूर भागते हैं। इनको निगलने से चूहों की मौत हो जाती है, इसलिए वह इंसानी बालों के पास जाने भी दूर भागते हैं।