29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vastu Tips: करिये ये मामूली से उपाय, घर में नहीं होगी पैसे की दिक्कत, बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताये गये हैं जिन्हें करने से हमारे घर की तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी। ये उपाय भी बेहद मामूली हैं। आपको बस कुछ सामान अपनी तिजोरी में रखना होगा। फिर देखिये आपका बिजनेस हो, आपकी सैलरी हो या फिर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते हों, इन सबमें तेजी से मुनाफा होना शुरू हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 31 Jan 2022, 9:31 PM IST

VastuVastu Tips For Money

VastuVastu Tips For Money

Vastu Tips For Money: पैसे की दिक्कत किसे नहीं होती है। तकरीबन हर आम आदमी अपनी आमदनी या अपनी सैलरी या फिर अपने व्यवसाय में हो रही कम आय को लेकर परेशान रहता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताये गये हैं जिन्हें करने से हमारे घर की तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी। ये उपाय भी बेहद मामूली हैं। आपको बस कुछ सामान अपनी तिजोरी में रखना होगा। फिर देखिये आपका बिजनेस हो, आपकी सैलरी हो या फिर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते हों। इन सबमें तेजी से मुनाफा होना शुरू हो जाएगा और आपकी धन-संपत्ति में दिन दुगनी रात चौगुनी वृद्धि होने लगेगी। तो आइये हम आपको बताते हैं कि आपको अपनी तिजोरी में वो कौन सी पाँच चीजें रखनी है जिससे आपकी बरकत होने लगे...

ये पाँच चीजें हैं -

1. पूजा की सुपारी या श्री फल

तिजोरी या लॉकर में पूजा की हुई सुपारी को रोली और रक्षा सूत्र बांध कर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आय में वृद्धि होगी और तिजोरी में रखे धन में बरकत होती है।

यह भी पढ़ें: अगर इस दिशा में रखा है आपका बेड तो तुरंत हटाएँ, जानिए क्या हो सकती है बड़ी समस्या

2. चांदी का चौकोर टुकड़ा

वास्तुशास्त्र में चांदी के चौकोर टुकड़े को भी तिजोरी में रखने की सलाह दी जाती है। अगर हम अपनी तिजोरी या पर्स में इसे रखें तो ये भी हमारी धन-संपदा में वृद्धि आती है।

3. दक्षिणावर्ती शंख

दक्षिणावर्ती शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। किसी भी पूर्णिमा या शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन कर अपनी तिजोरी में दक्षिणावर्ती शंख को रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन-संपदा में वृद्धि होती है।

4. हल्दी की गांठ

वास्तु शास्त्र में हल्दी की गांठ को भी धन में बरकत लाने वाला माना जाता है। हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से पैसों में बरकत होती है।

5. श्री यंत्र

श्री यंत्र मां लक्ष्मी का प्रतीक चिन्ह माना जाता है। इसका पूजन कर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा की प्राप्ति होती है और धन-संपदा में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: चीटियाँ भी देतीं हैं आने वाले कल की जानकारी, इस रंग की चींटियाँ देती हैं अशुभ संकेत