Toll tax increases टोल प्लाजा की दरें बढ़ने से यात्रियों को अब सफर करने में अधिक खर्च वहन करना पड़ेगा। बताते चलें प्रत्येक वित्तीय वर्ष की शुरुआत में एनएचएआई टोल प्लाजा की दरों की समीक्षा करता है। महंगाई के हिसाब से टोल प्लाजा की दरों की समीक्षा की जाती है जिसके आधार पर टैक्स की दरों को बढ़ाया जाता है।
Toll tax increases यूपी विधानसभा चुनाव के बाद महंगाई लगातार बढ़ रही है। जहां एक ओर पेट्रोल डीजल व एलपीजी गैस की कीमतों ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा रखा है वहीं अब टोल टैक्स की दरों में भी इजाफा किया गया है। एनएचआई की ओर से टोल टैक्स की दरों में 8 फ़ीसदी तक बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें आज रात 12:00 बजे से लागू होंगी।
एनएचएआई बदलने जा रहा रेट
राजधानी से जुड़े चार हाईवे में से चार टोल प्लाजा की दरें एनएचएआई नई वित्तीय वर्ष की शुरुआत में बदलने जा रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनए गिरी ने बताया कि औसत करीब 8 फ़ीसदी टोल प्लाजा महंगा हो जाएगा। निजी वाहनों पर केवल ₹4 रुपये प्रति चक्कर की बढ़ोतरी हो रही है। मासिक पास व व्यवसायिक वाहन पर यह बढ़ोतरी अधिक है। लखनऊ से 6 नेशनल हाईवे जुड़े हैं इसमें से एक हरदोई हाईवे पर अभी टोल लागू नहीं है। वहीं सीतापुर हाईवे पर टोल की दरों में बदलाव 1 अक्टूबर से होता है। अभी कानपुर, अयोध्या, रायबरेली, सुल्तानपुर जाने के लिए अधिक टोल खर्च करना होगा। टोल दरों के बढ़ने के बाद यात्रा महंगी हो जाएगी।
सफर में अधिक होगा खर्च
टोल प्लाजा की दरें बढ़ने से यात्रियों को अब सफर करने में अधिक खर्च वहन करना पड़ेगा। बताते चलें प्रत्येक वित्तीय वर्ष की शुरुआत में एनएचएआई टोल प्लाजा की दरों की समीक्षा करता है। महंगाई के हिसाब से टोल प्लाजा की दरों की समीक्षा की जाती है जिसके आधार पर टैक्स की दरों को बढ़ाया जाता है।
चुनाव के बाद लगातार हमंगाई बढ़ रही है
यूपी विधानसभा चुनाव के बाद लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है वहीं आने वाले दिनों में एलपीजी गैस एक घरेलू गैस सिलेंडर पर एक साथ 100 रुपये बढ़ाने की संभावनाएं हैं। बीते दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर के घरेलू सिलेंडर पर 50 बढ़ाए गए थे वहीं बीते 10 दिनों में 6 बार पेट्रोल की कीमतों को बढ़ाया गया है। पेट्रोल डीजल की कीमतों को बढ़ाए जाने के बाद अब अन्य चीजों की कीम तो मिल जाता होने की भी संभावना है।