लखनऊ

UP Roadways में तबादला संकट: 10 एआरएम वित्त के Transfer, केवल एक ने संभाला कार्यभार

UP Roadways में एआरएम वित्त के अधिकारियों का तबादला संकट बढ़ता जा रहा है। एमडी मासूम अली सरवर द्वारा जारी तबादला आदेश के एक महीने बाद भी, 10 में से 9 अधिकारियों ने अपनी नई तैनाती का चार्ज ग्रहण नहीं किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Aug 2024, 7:49 AM IST
UP Roadways
UP Roadways

UP Roadways में तबादलों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एमडी मासूम अली सरवर ने 25 से 30 जून के बीच तबादला नीति के तहत 10 एआरएम वित्त के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए थे। इन आदेशों के बावजूद, एक महीने बाद भी अधिकांश अधिकारी अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने को तैयार नहीं हैं।

सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों में से केवल एक एआरएम वित्त ने अपने नए स्थान पर कार्यभार संभाला है, जबकि अन्य नौ अधिकारियों ने अब तक चार्ज ग्रहण नहीं किया है। इनमें बिरला सिंह (अयोध्या से निगम मुख्यालय), अजय सिन्हा (निगम मुख्यालय से अयोध्या), राजेश शर्मा (आजमगढ़ से निगम मुख्यालय) एस.पी. शुक्ला (लखनऊ से गोरखपुर) मुकेश अग्रवाल (मेरठ से इटावा), संतोष कुमार (निगम मुख्यालय से आजमगढ़) और सुरेश कुमार (निगम मुख्यालय से मेरठ) शामिल हैं।

इन अधिकारियों ने तबादला आदेश वापस लेने की अपील एमडी से की है, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। इस मामले में जीएम अजीत सिंह ने बताया कि तबादला नीति के तहत जो भी ट्रांसफर हुए थे, उनकी समीक्षा प्रमुख सचिव की बैठक में की जाएगी।

Updated on:
9 Aug 2024, 7:49 AM IST
Published on: