लखनऊ

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का एक और वीडियो हुआ वायरल, बोल्डनेस की हदें पार

भोजपुरी फिल्म की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में त्रिशाकर मधु शुमार हैं। त्रिशाकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

2 min read
Aug 15, 2021
trishakar_madhu.jpg

लखनऊ. भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु का बीते दिनों एक एमएमएस वायरल हुआ था। इसके बाद त्रिशाकर का एक भोजपुरी गाने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस त्रिशाकर ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं। बेहद कम समय में इस वीडियो सांग को यूट्यूब पर 40 करोड़ लोगों ने देख लिया है।

वायरल हुआ था एमएमएस

भोजपुरी फिल्म की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में त्रिशाकर मधु शुमार हैं। त्रिशाकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। त्रिशाकर मधु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका एक एमएमएस सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है।

जमकर लगाई थी लताड़

एमएमएस लीक होने के बाद त्रिशाकर मधु ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जमकर लताड़ भी लगाई थी। अब त्रिशाकर मधु का ये वीडियो सांग बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें वो भोजपुरी के मशहूर सिंगर राकेश मिश्रा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

अब वीडियो सांग हो रहा है वायरल

राकेश मिश्रा और त्रिशाकर मधु का भोजपुरी गाना ‘ए राजा जाई ना बहरिया’ पिछले साल रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। त्रिशाकर मधु का एमएमएस वायरल होने के बाद यह गाना भी अब तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने किया पसंद

यह गाना रिलीज के साथ ही यूटूयूब पर काफी पसंद किया गया था। इस वीडियो सांग में दोनों का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। इस गाने को राकेश मिश्रा ने ही अपनी बेहतरीन आवाज दी है। इसके लिरिक्स शुभकांत कुमार और सोनू सरगम ने लिखे हैं। म्यूजिक एडीआर आनंद ने दिया है।

Published on:
15 Aug 2021 06:03 pm