लखनऊ

UP विधानसभा में भिड़ गए BJP के दो विधायक; जमकर हुई चिल्लम चिल्ली; अखिलेश यादव ने क्या कहा?

UP Politics: UP विधानसभा में बीजेपी के दो विधायक आपस में भिड़ गए।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।जानिए इस मामले में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने क्या कहा?

less than 1 minute read
Aug 15, 2025
UP विधानसभा में भिड़ गए BJP के दो विधायक। फोटो सोर्स-X

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी के 2 विधायकों के बीच हुई तीखी बहस का एक वीडियो वायरल हुआ है। मथुरा से भाजपा विधायक राजेश चौधरी और वाराणसी से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव के बीच बुधवार को 'विजन 2047' पर चर्चा के दौरान तीखी बहस हुई। यह झड़प तब हुई जब ब्रज क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे राजेश चौधरी रात 9 बजे से आधी रात के बीच अपने निर्धारित समय में बोल नहीं पाए।

ये भी पढ़ें

AC कोच में यात्रियों ने की कम कूलिंग की शिकायत; टेक्नीशियन ने आकर देखा तो फटी रह गई आंखें; जानिए क्या मिला?

बीजेपी विधायक राजेश चौधरी और सौरभ श्रीवास्तव की बहस

जिन विधायकों का शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच बोलने का समय था, उन्होंने अपना भाषण रात 11 बजे तक बढ़ा दिया, जिससे चौधरी और अन्य लोग विधानसभा को संबोधित नहीं कर पाए। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद राम नरेश अग्निहोत्री की अनुपस्थिति में मुख्य सचेतक के रूप में कार्य कर रहे सौरभ श्रीवास्तव के साथ उनकी बहस हुई।

अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

इस विवाद के बाद, ब्रज और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात विधायकों को रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक के समय में बोलने की अनुमति दी गई। विधानसभा के अन्य सदस्य स्थिति को शांत करने का प्रयास करते देखे गए। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा,'' बदसलूकी और बदजुबानी ही भाजपा में तरक्की की सीढ़ी है। निंदनीय!।''

सोशल मीडिया पर दोनों विधायकों की बहस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि पत्रिका न्यूज की टीम नहीं करती है।

ये भी पढ़ें

बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट पर कानूनी पेंच; विधेयक पास लेकिन फिर भी अभी नहीं हो सकता गठन, समझें क्यों?

Published on:
15 Aug 2025 02:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर