Weather Update : 4 से 6 जनवरी के बीच दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से यूपी के कई जिले जिनकी सीमारेखा उत्तराखंड से छूती है। और तराई इलाकों में शीतलहर की संभावना पूरी है।
लखनऊ. यूपी के मौसम में उथल-पुथल के आसार हैं। एक नहीं दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेस) सक्रिय होने की वजह से मौसम विभाग अलर्ट हो गया है। मौसम विभाग ने चेताया है कि, एक पश्चिमी विक्षोभ 3 जनवरी से 5 जनवरी के बीच जबकि दूसरा 6 जनवरी से 9 जनवरी के बीच सक्रिय हो रहे हैं। इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी जबकि मैदानों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
यूपी के कई जिलों में शीतलहर चलेगी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि 4 और 5 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले गिर सकते हैं। पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंकाएं हैं। 4 से 6 जनवरी के बीच दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से यूपी के कई जिले जिनकी सीमारेखा उत्तराखंड से छूती है। और तराई इलाकों में शीतलहर की संभावना पूरी है।
यह भी पढ़ें : मौसम में जबरदस्त बदलाव, यूपी में तीन दिन भारी बारिश संग ओलावृष्टि का अलर्ट
एनसीआर में 7 जनवरी से चलेंगी बर्फीली हवाएं
मौसम विभाग के बारे में जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के पूर्वानुमान के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) से 5 जनवरी से दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इन क्षेत्रों में 6 जनवरी को बारिश की गतिविधियां अपने चरम पर होंगी। कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। अगले 3 दिन में बारिश के बाद एनसीआर में 7 जनवरी से फिर बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है।
लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 314 दर्ज
लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। सुबह में कोहरा और धुंध छाई हुआ था। दिन में मौसम साफ था। 5 जनवरी से सप्ताह के अंत तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। लखनऊ का अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है। 3 जनवरी को लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 314 दर्ज किया गया है।