लखनऊ

Coronavirus in UP: अनलॉक-1 का 13वां दिन, संक्रमितों की संख्या 13 हजार के पार, 24 घंटे में 20 की मौत

यूपी में शनिवार को 502 नए कोरोना वायरस के मामले (Coronavirus in UP) सामने आए हैं। यूपी में अब तक 13,118 लोगों में कोरोना वायरस (Covid 19) की पुष्टि हुई है।
less than 1 minute read
Jun 13, 2020
Wife corona infected,husband run away his child
पत्नी कोरोना संक्रमित, नवजात को लेकर घर पहुंचा पिता, अस्पताल में हड़कंप

लखनऊ. यूपी में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 502 नए मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य में कुल 13,118 लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की पुष्टि हुई है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने बताया कि राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 4858 है। अभी तक 7875 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद अपने घर लौट चुके हैं। हमारा रिकवरी रेट 60 प्रतिशत से अधिक है। राज्य में शनिवार को 20 लोगों की मौत हुई है। कुल 385 लोगों की अब तक कोरोना से जान जा चुकी है। राजधानी लखनऊ में भी कुल मरीजों का आंकड़ 542 पहुंच गया है। शनिवार को हमीरपुर में तीन, मेरठ में सात, कन्नौज में 13, बस्ती में आठ, मैनपुरी में दो, जालौन में छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में 14236 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक प्रदेश में 4 लाख 39 हजार 438 सैंपल विभिन्न प्रयोगशालाओं में टेस्ट किए गए हैं। 5-5 सैंपल के 1125 पूल लगाए गए। 10-10 सैंपल के 116 पूल लगाए गए। अब तक आशा वर्कर्स के द्वारा 15,91,305 कामगारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जिसमें से 1413 लोग किसी न किसी लक्षण वाले पाए गए हैं। आइसोलेशन वार्ड में 4868 लोग रखे गए हैं, फैसिलिटी क्वारंटाइन में 7450 लोग रखे गए हैं|

Updated on:
13 Jun 2020 08:28 pm
Published on:
13 Jun 2020 07:43 pm
Also Read
View All
VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने DSP को लिखी चिट्ठी, चढ़ावा चोरी के दावों पर विपक्ष को चैलेंज, कहा- पुलिस को दें सुबूत!

चिराग पासवान ने यूपी चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- सीट शेयरिंग और गठबंधन पर राज्य इकाई करेगी फैसला

‘अखिलेश यादव के पास कोई काम नहीं, 2-2 बार सरकार बनाने में हुए फेल’, सीटों के बंटवारे को लेकर क्या बोले ओपी राजभर?

Yogi government Crime Control: ‘सपा राज की गुंडागर्दी खत्म, अब यूपी में सिर्फ कानून का राज’ : मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला

‘समाजवादी पार्टी के राज में चली थी राम भक्तों पर गोलियां’, डिप्टी CM मौर्य बोले- अखिलेश यादव राम मंदिर पर भ्रम फैलाना बंद करें