UP Assembly Election second phase Nomination today उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और इसके साथ ही नौ जिलों की इन सीटों पर नामांकन शुरू हो जाएंगे। यूपी में दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा और इस चरण में कुल 2,01,42,441 मतदाता हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इनमें 1,07,61,476 पुरुष, 93,79,704 महिला और 1,261 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। प्रत्याशी सुविधा ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव (up assembly election 2022) के दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और इसके साथ ही नौ जिलों की इन सीटों पर नामांकन शुरू हो जाएंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि दूसरे चरण में 22 से 28 जनवरी तक सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को की जाएगी और प्रत्याशी 31 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।
यूपी में दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा और इस चरण में कुल 2,01,42,441 मतदाता हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 1,07,61,476 पुरुष, 93,79,704 महिला और 1,261 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि, कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी प्रत्याशी को नामांकन के समय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी और उसे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
पहले चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन आज
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 58 सीटों के लिए नामांकन आज शुक्रवार दोपहर तक ही होगा। गुरुवार तक कुल 388 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए और गुरुवार को 205 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए है। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी। प्रत्याशी 27 जनवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा।
पहले चरण में 28 प्रत्याशियों के खिलाफ मामले दर्ज
जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अब तक भाजप, समाजवादी पार्टी और आरएलडी की आपराधिक छवि वाले 28 उम्मीदवारों ने 58 सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ऐसे उम्मीदवारों को नाम वापसी की अंतिम तिथि से लेकर चुनाव प्रचार की अंतिम तिथि तक तीन बार अखबारों में अपना आपराधिक रिकॉर्ड प्रकाशित करना होगा, ताकि जनता को उनके बारे में जानकारी हो सके।
इन 55 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 21 जनवरी को दूसरे चरण की जिन 55 विधानसभा सीटों के लिये नामांकन शुरू होंगे, उनमें बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर मनिहांरान, गंगोह,नजीबाबाद, नगीना (अ.जा.),बढ़ापुर,धामपुर, नहटौर (अ.जा.), बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा,मुरादाबाद ग्रामीण,मुरादाबाद नगर, कुन्दरकी, बिलारी, चंदौसी (अ.जा.), असमोली, सम्भल,स्वार, चमरव्वा, बिलासपुर,रामपुर, मिलक (अ.जा.), धनौरा (अ.जा.), नौगावां सादात, अमरोहा,हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली (अ.जा.), सहसवान, बिल्सी, बदायूँ, शेखूपुर,दातागंज, बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज,फरीदपुर (अ.जा.),बिथरी चैनपुर, बरेली, बरेली कैन्टोनमेन्ट, आंवला, कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां, (अ.जा.),शाहजहांपुर और ददरौल विधान सभा सीट शामिल हैं।