लखनऊ

UP Assembly Elections: अखिलेश का हिंदू कार्ड! बोले- बड़े हिंदू हैं हम, सैफई में देखें पूजा-पाठ, पुराने हनुमान भक्त हैं नेताजी

अखिलेश शो के दौरान कहा कि यूपी की जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा को हराना है और हो सकता है कि समाजवादी पार्टी 400 सीटें जीत जाए।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2021, 4:20 PM IST
akhilesh_yadav.jpg

लखनऊ. यूपी में होने वाले 2022 विधानसभा चुनावों (UP Assembly Elections) को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। सत्ताधारी बीजेपी(BJP) लॉ एंड ऑर्डर से लेकर राम मंदिर(Ram Mandir) के मुद्दे को लेकर जोर दे रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने कोरोना और राम मंदिर जमीन विवाद को लेकर यूपी सरकार(UP Government) पर निशान साधा है। एक टीवी न्यूज चैनल पर इंटरव्यू के दौरान अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने हिंदू कार्ड खेला है। बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव(Mulayam Singh Yadav) पुराने हनुमान(Lord Hanuman) भक्त हैं।

हिंदुत्व के मुद्दे पर क्या बोले अखिलेश?

एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर चुनावी के शो के दौरान हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हम भाजपा वालों से बड़े हिंदू हैं। बीजेपी की जो परिभाषा हिंदू वाली है, वो हमें नहीं चाहिए। जो नफरत फैलाती हो, समाज को बांटती हो। हम उनसे बड़े हिंदू हैं।

नेता जी हैं पुराने हनुमान भक्त

इतना ही नहीं अखिलेश ने आगे कहा कि जहां तक भगवान की पूजा की बात है, आप सैफई को देख आइए। हमारा जन्म तो अभी हुआ है, लेकिन हमारे मंदिर तो हमारे जन्म से भी पहले के हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव तो हनुमान जी की पूजा न जाने कब से करते आए हैं। तो हम हैं ही नहीं हिंदू, केवल बीजेपी हिंदू है। जो पाप करे वो हिंदू।

यूपी की जनता ने बना लिया है मन

अखिलेश शो के दौरान कहा कि यूपी की जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा को हराना है और हो सकता है कि समाजवादी पार्टी 400 सीटें जीत जाए।

सीएम योगी ने लगाए सपा पर आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने चुनावी शो में जवाब देते हुए कहा कि राममंदिर(Ram Mandir के भव्य निर्माण का कार्य हमारे शासन में शुरू कराया गया है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि उनके अब्बाजान (मुलायम सिंह यादव) कहते थे कि हम परिंदा को भी पर नहीं मारने देंगे। इन लोगों ने पहले राम मंदिर की बात स्वीकार नहीं की थी और रामभक्तों पर गोली चलवाई थी।

अखिलेश का उड़ाया मजाक

अखिलेश के चार सौ सीटें लाने के दावे का सीएम ने जबरदस्त तरीके से मजाक उड़ाया। सीएम योगी ने कहा कि देखिए सपना देखना तो अच्छी बात है। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि उन्होंने 500 क्यों नहीं कह दिया।

Updated on:
7 Aug 2021, 4:20 PM IST
Published on: