लखनऊ

यूपी में 55% जिलाध्यक्ष सामान्य वर्ग से, 5 महिलाएं, मुस्लिम वर्ग को जगह नहीं

UP BJP District President: उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 55% सीटों पर सामान्य वर्ग को जगह दी है। वहीं, जिलाध्यक्षों की सूची में एक भी मुस्लिम जिलाध्यक्ष का नाम शामिल नहीं है।

2 min read
Mar 17, 2025

UP BJP Jila Adhyaksh List: उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 98 सांगठनिक जिलों में से 70 जिलों में जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। 70 में से 39 जिलाध्यक्ष सामान्य जाति से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, 25 ओबीसी, 6 अनुसूचित वर्ग के लोग हैं। इसके साथ ही, चुने गए जिला अध्यक्षों की सूची में 5 महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 26 जिलाध्यक्षों को रिपीट किया गया है।

भाजपा ने नहीं बनाया मुस्लिम जिलाध्यक्ष

भाजपा की 70 जिला अध्यक्षों की नई सूची में सामान्य वर्ग से 20 ब्राह्मण, 10 ठाकुर, 3 कायस्थ, 2 भूमिहार, 4 वैश्य और 1 पंजाबी अध्यक्ष शामिल हैं। ओबीसी वर्ग से 25 जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें यादव, बढ़ई, कश्यप, कुशवाहा, पाल, राजभर, रस्तोगी और सैनी समाज से 1-1 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, 5 कुर्मी, 2 मौर्य, 4 पिछड़ा वैश्य और 2 लोध समाज के नेता भी सूची में शामिल हैं।

इन जिलों में ये बने जिला अध्यक्ष

भाजपा ने जिन 70 लोगों को अभी जिम्मेदारी दी है उनका नाम है- गौतमबुद्ध नगर से अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर से महेश चौहान, रामपुर से हरीश गंगवार, मुरादाबाद जिला से आकाश पाल, मुरादाबाद महानगर से गिरीश मंडुला, बिजनौर से भूपेन्द्र सिंह चौहान 'बॉबी', सहारनपुर महानगर से शीतल विष्णोई, मुजफ्फरनगर- सुधीर सैनी, मेरठ महानगर से विवेक रस्तोगी, गाजियाबाद जिला से चैन पाल सिंह, गाजियाबाद महानगर से मयंक गोयल, संभल से हरेंद्र चौधरी, बुलन्दशहर से विकास चौहान, कानपुर महानगर उत्तर से अनिल दीक्षित, कानपुर महानगर दक्षिण से शिवराम सिंह चौहान, कानपुर देहात से रेणुका सचान, कानपुर ग्रामीण से उपेन्द्र नाथ पासवान, इटावा से अरुण कुमार गुप्ता "अन्नू", कन्नौज से वीर कुमार सिंह भदौरिया, फर्रुखाबाद से फतेहचंद वर्मा, औरैया से सर्वेश कठेरिया झांसी जिला से प्रदीप पटेल, बांदा से कल्लू राजपूत जिलाध्यक्ष बने हैं।

वहीं, महोबा से मोहनलाल कुशवाहा, चित्रकूट से महेंद्र कोटार्य, लखनऊ जिला से विजय मौर्य, लखनऊ महानगर से आनंद द्विवेदी, रायबरेली से बुद्धि लाल पासी, हरदोई से अजीत सिंह 'बब्बन', बलरामपुर से रवि मिश्रा, बहराइच से ब्रजेश पांडेय, गोंडा से अमर किशोर कश्यप, श्रावस्ती से मिश्री लाल वर्मा, उन्नाव से अनुराग अवस्थी, वाराणसी महानगर से प्रदीप अग्रहरि, गाजीपुर से ओमप्रकाश राय, प्रतापगढ़ से आशीष श्रीवास्तव, भदोही से दीपक मिश्रा, मछलीशहर से डॉ अजय कुमार सिंह, सुल्तानपुर से सुशील त्रिपाठी, अमेठी से सुधांशु शुक्ला, प्रयागराज गंगापार से निर्मला पासवान, प्रयागराज यमुनापार से राजेश शुक्ला को जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा, प्रयागराज महानगर से संजय गुप्ता, सोनभद्र से नन्दलाल गुप्ता, गोरखपुर जिला से जनार्दन तिवारी, गोरखपुर महानगर से देवेश श्रीवास्तव, आजमगढ़ से ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज से विनोद राजभर, संत कबीर नगर से नीतू सिंह, महाराजगंज से अशोक उर्फ संजय पांडेय, मऊ से रामाश्रय मौर्य, कुशीनगर से दुर्गेश राय, बस्ती से विवेकानंद मिश्रा, बलिया से संजय मिश्रा, आगरा जिला श्री प्रशांत पौनिया, आगरा महानगर से राजकुमार गुप्ता, मथुरा जिला से निर्भय पांडेय, मथुरा महानगर से हरिशंकर राजू यादव, फिरोजाबाद महानगर से सतीश दिवाकर, मैनपुरी से ममता सिंह राजपूत, कासगंज से नीरज शर्मा, बरेली जिला से सोमपाल शर्मा, बरेली महानगर से अधीर सक्सेना, आंवला से आदेश प्रताप सिंह, शाहजहांपुर जिला से कृष्ण चंद मिश्रा, शाहजहांपुर महानगर से शिल्पी गुप्ता, बदायूं से राजीव कुमार गुप्ता, सीतापुर से राजेश शुक्ला और ललितपुर से हरीश चंद्र प्रजापति को बनाया गया है।

26 जिलों में रिपीट हुए जिलाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में जिला अध्यक्षों को दोबारा मौका दिया गया है। इनमें प्रतापगढ़, कानपुर दक्षिण, भदोही, मुरादाबाद, बुलंदशहर, महराजगंज, बस्ती, लखनऊ महानगर, सोनभद्र, कन्नौज, हरदोई, बहराइच और रायबरेली सहित कुल 26 जिले शामिल हैं।

Also Read
View All

अगली खबर