लखनऊ

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से ऑनलाइन कैसे देखें? 5 आसान स्टेप्स से मिनटों में आएगा नजर

UP Board 10th-12th Result 2026: कल यानी 23 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी हो जाएगा। जानिए, रोल नंबर से ऑनलाइन कैसे आप रिजल्ट देख सकते हैं?

2 min read
Apr 22, 2026
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से ऑनलाइन कैसे देखें? फोटो सोर्स-Ai

How to Check UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 2026 की आधिकारिक तारीख और समय घोषित कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, यूपी बोर्ड का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

‘होटल में फेसबुक वाले दोस्त ने किया 12 दिनों तक रेप’, अर्धनग्न हालत में मांगती रही मदद, ऑटो वाले ने भी दोस्तों के साथ किया दुष्कर्म

प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी रिजल्ट की घोषणा

बोर्ड अधिकारी 23 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की औपचारिक घोषणा करेंगे। इसी दौरान टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे। इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

upmsp.edu.in
upresults.nic.in
results.upmsp.edu.in

इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

रोल नंबर से कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर सुरक्षित रखें।

लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा के बाद से ही छात्र और अभिभावक रिजल्ट डेट को लेकर उत्सुक थे, जिस पर अब बोर्ड ने आधिकारिक मुहर लगा दी है। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें और थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें।

महत्वपूर्ण सलाह

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही अपना रिजल्ट चेक करें और किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक से दूर रहें। बता दें कि उत्तर प्रदेश के लाखों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता रिजल्ट की डेट और टाइम की सूचना का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

कौन हैं ये डीएम, जिन्होंने तोड़ी वो परंपरा, जिसका पीएम-सीएम भी रखते हैं ख्याल
Also Read
View All