लखनऊ

UP Board 10th Result 2022: हाईस्कूल में 91.69 फीसदी लड़कियां पास, पिछड़ गए लड़के, यहां देखें पूरा रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result Date, UP Board result on upmsp.edu.in, upresults.nic.in: यूपी बोर्ड हाईस्कूल में छात्राओं ने एक फिर अपना परचम लहराया। 91.69 फीसदी छात्राएं पास हुईं। पिछले साल की तुलना में इसबार रिजल्ट कम रहा।

2 min read
Jun 18, 2022
UP Board 10th Result 2022 91.69 Percent student passed in high school

UP Board result on upmsp.edu.in, upresults.nic.in: उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हुई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सबसे पहले हाईस्कूल का दोपहर 2 बजे परिणाम जारी किया। हाईस्कूल में कानपुर घाटमपुर के प्रिंस पटेल ने 97.65 फीसदी अंको के साथ प्रदेश में टॉप किया। जबकि दूसरे स्थान पर मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरन कुशवाहा ने 97.50 फीसदी अंक हांसिल किए। तीसरे स्थान पर कन्नौज के अनिकेत शर्मा रहे। वहीं ओवर ऑल परिणाम में सबसे अधिक छात्राएं 91.69 प्रतिशत पास हुई। जबकि छात्र मात्र 85.25 फीसदी ही पास हुए। वहीं ओवर ऑल कुल 88.18 फीसदी बच्चे पास हुए।

कानपुर ने दिए सबसे अधिक टॉपर

यूपी बोर्ड 2022 में कानपुर शहर एक बार फिर टॉप पर रहा। पिछले साल बागपत जिले की रिया जैन ने टॉप किया था। इस बार कानपुर से पहला और दूसरा टॉपर मिला। हाईस्कूल के रिजल्ट में कानपुर, गौतमबुद्धनगर, शामली आदि कई जिले शामिल है।

सात सालों में लड़कियों का जलवा

पिछले सात सालों के रिजल्ट में मात्र 2019 वर्ष ऐसा रहा जब छात्राओं की तुलना में अधिक छात्र पास हुए। 2019 में 83.98 छात्र पास हुए तो 76.66 छात्राएं ही पास हुई थी। इसके अलावा पिछले सात सालों में छात्राओं ने ही अधिक अंक हांसिल करने के साथ बड़ी संख्या में उत्तीर्ण हुई।

जानिए पूरा रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल वर्ष 2022 का परीक्षा परिणाम डॉ सरिता तिवारी, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एवं सभापति द्वारा घोषित किया गया। परीक्षा में 27,64,443 संस्थागत, 17,202 व्यक्तिगत कुल 27,81,645 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। 25,06,728 संस्थागत् तथा 13,906 व्यक्तिगत कुल 25,20,634 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 22.12,893 संस्थागत तथा 9.852 व्यक्तिगत कुल 22.22,745 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। संस्थागत् परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.28 तथा व्यक्तिगत् परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण हाईस्कूल के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.18 है।

Updated on:
18 Jun 2022 03:06 pm
Published on:
18 Jun 2022 03:05 pm
Also Read
View All