लखनऊ

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 56 लाख बच्चों का रिजल्ट इस तरह होगा जारी

UP Board class 10th and 12the result update- कोविड-19 (Covid-19) की दूसरी लहर को देखते हुए परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। राज्य सरकार की ओर से तय किया गया था इस बार मेरिट लिस्ट नहीं जारी की जाएगी। इसलिए यूपी बोर्ड (UP Board) ने इस साल छात्रों का आकलन करने के लिए एक मूल्यांकन फार्मूला तैयार किया था।
2 min read
Jul 06, 2021
UP Board class 10th and 12the result
UP Board class 10th and 12the result

लखनऊ. UP Board class 10th and 12the result update. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इसी सप्ताह कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। कोविड-19 (Covid-19) की दूसरी लहर को देखते हुए परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। राज्य सरकार की ओर से तय किया गया था इस बार मेरिट लिस्ट नहीं जारी की जाएगी। इसलिए यूपी बोर्ड (UP Board) ने इस साल छात्रों का आकलन करने के लिए एक मूल्यांकन फार्मूला तैयार किया था। कक्षा 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन उनके कक्षा 10वीं के बोर्ड और प्री बोर्ड परीक्षा रिजल्टों के साथ-साथ कक्षा 11वीं के रिजल्टों के आधार पर किया जाएगा। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा को 50 फीसदी, 10वीं की प्री-बोर्ड को 10 फीसदी और 11वीं की परीक्षा को 40 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। कक्षा 10वीं के अंकों की गणना के लिए कक्षा 9 और कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं पर विचार किया जाएगा।

यूपी बोर्ड के 56,04,628 छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए मूल्यांकन मानदंड तैयार करने के लिए यूपी सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने पहले ही साफ कर दिया था कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का फॉर्मूला सीबीएसई की मूल्यांकन नीति पर आधारित नहीं होगा। यूपी बोर्ड का पैटर्न सीबीएसई से अलग है। इसलिए इसके मानदंड भी अलग हैं। जैसे ही अंकों की गणना के फार्मूले को अंतिम रूप दिया जाएगा, यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। वहीं, यह भी कहा गया है कि जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वह लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

Published on:
06 Jul 2021 11:04 am
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब