लखनऊ

UP Board: जय श्रीराम और जय श्रीकृष्ण के जयकारे से भर दी परीक्षा कॉपी, शिक्षक ने ये दिया नंबर

UP Board Update: इस समय बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों को मूल्यांकन चल रहा। कॉपियों में अजब-गजब छात्रों के कारनामे देखने को मिल रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2022, 5:27 PM IST
UP Board Exam Student Written in Answer Copy Jai Shri Ram And Jai Kri
UP Board Exam Student Written in Answer Copy Jai Shri Ram And Jai Kri

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। केंद्रों पर नोट निकलने और मार्मिक अपील तो शुरू ही थी। लेकिन इस बीच छात्र अब धार्मिक तरीके भी अपना रहे हैं। नया मामला एक केंद्र पर मूल्यांकन के दौरान हाईस्कूल गणित विषय की पुस्तिका में देखने को मिला है। एक परीक्षार्थी ने उत्तर पुस्तिका के तीन पेज जय श्रीराम और जय कृष्णा के जयकारों से भर रखे हैं। इतनी ही नहीं बल्कि उत्तर पुस्तिका उसमें एक कलावा भी रखा मिला है।

प्रदेश के बुलंदशहर में छह केंद्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। हालांकि अब मूल्यांकन कार्य लगभग समाप्त हो गया है। इस दौराम शिक्षकों को छात्रो अलग अलग तरह कारनामे दिखे। कहीं किसी ने नोट रखे तो किसी ने बीमारी और शादी की भावुक अपील लिखकर पास होने की गुहार लगाई। अब छात्र धार्मिक स्तर से भी पास होने की गुहार लगा रहे हैं। हाईस्कूल गणित विषय की उत्तर पुस्तिका में एक छात्र ने तो हद ही कर दी, उसने तीन पेजों पर केवल जय श्रीराम और जय श्रीकृष्णा ही लिखा है। छात्र ने पहले तो प्रश्न लिखा है और इसके बाद सीधे जय श्रीराम के नारों से पेज भरे हैं। हालांकि कापियों का मूल्यांकन बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार हो रहा है। शिक्षक ने छात्र को प्रश्न के जीरो नंबर दिए। इस तरह सभी घटनाओं में शिक्षकों ने कड़ा रुख अपनाया है।

सात मई से समाप्त हो जाएगा मूल्यांकन

बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ओझा कहते हैं कि यूपी बोर्ड का हर जिले में अलग अलग केंद्रों में मूल्यांचन चल रहा है। शाहजहां पुर में चार केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। कुछ परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाओं में गलत लिख रहे हैं। सही जवाब पर ही उन्हें अंक मिलेंगे। बोर्ड की जो गाइड लाइन के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। जानकारी के अनुसार 7 मई तक ही मूल्यांकन कार्य चलेगा।

Updated on:
6 May 2022, 5:27 PM IST
Published on: